उत्तर प्रदेश

Kanpur News: भोगनीपुर सब रजिस्टार कार्यालय के बाहर मारपीट, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

Kanpur News: कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब परिसर में दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया। दरअसल जमीन की रजिस्ट्री कराने के दौरान दो पक्ष आपस मे भिड़ गए फिर दोनों पक्षों में जमकर लात जूते चले। भोगनीपुर तहसील परिसर में हुई इस मारपीट की पूरी घटना को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

ये घटना तहसील परिसर स्थित सब रजिस्टार कार्यालय के बाहर की है। यहां दोनों पक्षों में हुई मारपीट में 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और इस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार को दो पक्ष एक जमीन का बैनामा करवाने आये थे। तभी जमीन के बैनामा की रजिस्ट्री के बीच सब रजिस्टार कार्यालय के बाहर दोनों पक्षों के बीच बकाया रुपयों के लेन देन को लेकर वाद विवाद हो गया।

बाद में यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें दो लोग घायल भी हो गए हैं। जिस समय तहसील परिसर में यह घटना घट रही रही थी, उस समय एसडीएम भोगनीपुर, समेत तहसील के सभी अधिकारी  मौजूद थे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − fifteen =