समाचार
अब भोपा पुलिस ने पकड़ा १५ हजार का इनामी

गौकशी और पुलिस मुठभेड़ में चल रहा था वांछित
मुज़फ्फरनगर /भोपा । भोपा थाना पुलिस और गौकशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ , मुठभेड़ के दौरान गौकशी एंव मुठभेड़ में फरार चल रहा एक बदमाश पुलिस ने घेरा बन्दी करते हुए दबोचा, जबकि उसके दो साथी मोके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे, भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी के जंगल में किन्ही अज्ञात बदमाशों द्वारा गौकशी करने की मिली थी पुलिस को सूचना , सूचना को गम्भीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने मय टीम बदमाशों को ललकारा जिसपर बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया फायर और मोके से भागने लगे , पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही में किया बदमाशों के ऊपर फायर जिसके चलते एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया जिसको पुलिस ने घेरा बन्दी करते हुए दबोचने में सफलता हासिल की। पकड़े गए बदमाश ने पुलिस पूछ ताछ में अपना नाम मुस्तकीम पुत्र शेरा निवासी ग्राम किशनपुर थाना भोपा जिसके कब्जे से पुलिस ने एक १२ बोर का तमंचा ,दो जिन्दा व् दो खोका कारतूस किए बरामद, पकड़े गए बदमाश ने अपने फरार साथियों के नाम भी पुलिस को बताए है जिनमे नावेद और कासिफ है जोकि थाना क्षेत्र भोपा के ग्राम रुड़कली के निवासी बताए जा रहे है जिनकी तलाश में पुलिस ने सीओ भोपा के नेतृत्व में जंगल में काफी काम्बिंग भी की मगर सफलता नही मिली थाना प्रभारी भोपा ने जानकारी दी की पकड़ा गया बदमाश पहले भी गौकशी और पुलिस मुठभेड़ में वांछित चल रहा था जिसके ऊपर एस एस पी सुधीर कुमार सिंह द्वारा रुपये १५ हजार का इनाम घोषित किया गया था जिसे आज दौराने मुठभेड़ धर दबोचने में सफलता मिली है ।।
शातिर लूटेरा पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार

रामराज। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशन मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड मे पुलिस ने लूट व चोरी की बडी घटनाओ मे शामिल दो शातिर बदमाशो को एक बाईक, 2 तमंचे-कारतूस तथा खोखे के साथ गिरफ्तार किया है।
एसएसपी के निर्देशो के चलते थाना रामराज पुलिस ने शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की जा रही गश्त व चैकिंग/तलाशी अभियान के तहत आज सुबह टिकौला शुगर मिल के समीप बाईक सवार दो आरोपियो को रूकने का इशारा किया तो उक्त आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने विभागीय कार्यवाही के अनुसार तथा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की तथा भागदौड कर उक्त दोनो बदमाशो का पीछा कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन दोनो बदमाशो के कब्जे से एक बाईक, 2 तमंचे 315 बोर 6 जिंदा कारतूस व 2 खोखे बरामद किए है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए बदमाशो ने अपना नाम अभिषेक पुत्र अजीत निवासी सालारपुर जनपद गौतमबुद्धनगर व बिटटू पुत्र कुंवरपाल निवासी शाहपुर जनपद बुलन्दशहर बताया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए दोनो आरोपी शातिर किस्म के बदमाश हैं। जो नोएडा मे विभिन्न लूट व चोरी मे शामिल रहे हैं। एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ जानसठ ने इंस्पैक्टर रामराज राजेन्द्र गिरी व पुलिस टीम की मौके पर पहुंच कर हौसला अफजाई की है।
गौकशी करते पकडा
छपार। पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान गांव खुडडा निवासी आरोपी युवक को गौकशी करते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस दौरान गौकशी मे प्रयुक्त उपकरण व अवशेष बरामद किए हैं।
एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते थाना छपार पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त तथा चैकिंग अभियान के बीच मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर की गई छापामारी के दौरान गांव खुडडा निवासी सलमान पुत्र अरशद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी की।
गंगनहर में गिरी अनियंत्रित कार 
भोपा। अनियन्त्रित होकर स्विफ्ट डिजायर कार गंगनहर मे जा घुसी। इस हादसे से ग्रामीणो मे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने कार सवारो को सकुशल नहर से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र गंगनहर पटरी पर नए गांव पुल के समीप हादसे के तहत अनियन्त्रित हो नगर मे गिर गई। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी। मामला संज्ञान मे आते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीणो ने कार सवार लोगो को नहर से बाहर निकलवाया। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे।
सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्टै्रट ने सडक अधूरे पडे सडक निर्माण कार्य को समय से पूर्ण ना करने तथा लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को जमकर हडकाते हुए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुंमार आज दोपहर पिछले कुछ दिनो से मौहल्लावासियो से मिल रही शिकायतो के मददेनजर थाना नगर की साकेत कालोनी पहुंचे। जहां पहुंच कर नगर मजिस्टै्रट अतुल कुमार ने साकेत कालोनी मे सीवर लाइन डालकर ठेकेदार ने नही कराया था। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर मौजूद ठेकेदार को हडकाते हुए हिदायत दी कि वह जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराये। सडक निमार्ण कार्य पूरा ना होने से मौहल्लावासियो को कापफी परेशानी हो रही है।
नशा मुक्ति का आहवान
मुजफ्फरनगर। नगर के जानसठ रोड स्थित अनमोल फाउनडेशन नशा मुक्ति केन्द्र पर नशा उन्मूलन दिवस के अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्यामपाल चैयरमेन ने की तथा संचालन जय तोमर ने किया।
श्यामपाल चेयरमैन ने नशे से ग्रस्त लोगो को नशा मुक्ति का संकल्प लेने का आहवान किया तथा कई अन्य सुझाव दिए। इस अवसर पर संजय गुप्ता,अजेन्द्र, विकास चौधरी, हरीश अरोरा, सुरेन्द्र पोपीन आदि शामिल रहे।
शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी संचालित समस्त योजनाओं का लाभ समाज के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचायेंः जिलाधिकारी
विकास कार्यों को तेजी के साथ समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराये
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने आज विकास भवन सभागार में मा० मुख्यमंत्री के सम्भावित दौरे के मददेनजर विकास कार्या की समीक्षा करते हुए अधिकारियां को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाये। उन्होने कहा कि विकास कार्या मे किसी भी प्रकार की शिथिला पर कडी कार्यवाही होगी। सभी अधिकारी केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुचाना सुनिश्चत करे। उन्होने कहा कि ग्राम वासियों को बिजली की आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य सभी आवश्यक बुनियादी सुंविधाएं उपलब्ध कराई जाये। उन्होने निर्देश दिये कि शासन की जो कल्याणकारी योजनाए चल रही है उनकी प्रगति से अवगत कराया जाये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से आयुषमान योजना के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाना सुनिश्चत किया जाये। उन्होने कडे निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्डा का वितरण कराना सुनिश्चत किया जाये और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाया जाये। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि ३० जून तक कार्या को पूर्ण कराया जाना सुनिचश्त करे।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिचाई निर्देश दिये कि नहरों की टेल तक पानी पहुचाया जायें और उसकी एक कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत की जाये। उन्होने कृषि विभाग के निर्देश दिये कि किसानों का सब्सिडी युक्त उपकरण एवं खाद्य व बीज उलब्ध कराये जाये। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा करते हुए उप निदेशक कृषि को निर्देश दिये कि किसानो का डाटा पोर्टल पर फीड कराया जाये। उप निदेशक ने बताया कि जनपद के २ लाख ३१ हजार ५०८ किसानों में से २ लाख २० हजार किसानों को डाटा पोर्टल पर फीड कराया जा चुका है बाकी का कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि योजना के सम्बन्ध मे वृहद प्रचार प्रसार कराया जाये। और इस कार्य मे बीमा कम्पनी का भी सहयोग लिया जाये। किसान पारदर्शी योजना, मृदा परीक्षण, खाद, यूरिया की उपलब्धता फसली ऋण योजना के सम्बन्ध समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास कार्या मे किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ समाज के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचायें। जिलाधिकारी द्वारा पेंशन योजनाओ की भी समीक्षा की गयी। उनहोने निर्देश दिये कि योजनाओं में प्राप्त आवेदन पत्रां का सत्यापन करा लिया जाये इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होने विधाव पेशन, विकलांग पेशन, वृद्वावस्था पेशन व छात्रवृत्ति की समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिये कि सभी पात्रों को आवेदन कराकर योजना का लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा तथा राशन वितरण की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने गौवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि गौवशं आश्रय स्थलो का निर्माण शीघ्र कराया जाये। कोई भी आवार पशु सडक पर घूमता हुआ न दिखाई दे। उसके आश्रय स्थल में भिजवाना सुनिश्चत किया जाये। गौवंश आश्रय स्थलों में जनसहभागिता सुनिश्चत की जाये। उन्होने निर्देश दिये कि भूसा बैंक की स्थिति, कितनों मे निर्माण कार्य चल रहा है, आश्रय स्थलों में पानी भूसे चारे की स्थिति व भूसा उपयोग के सापेक्ष उसका उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाये। उन्होने वृहद गौ सरंक्षण की समीक्षा भी की। उन्होने पाईप पेय जल योजना की समीक्षा करते हुए कडे निर्देश दिये कि पाईप पेय जल योजनाओ को सुचारू रूप से संचालित किया जाये। उनहोनेक कहा कि जो पेय जल योजना किन्ही कारणो से बन्द है उन्हे ठीक कराकर चालू कराया जाये। इसमे किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। उन्होने निर्देश दिये कि शहर मे चल रही सीवर का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराया जाये। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये स्कूल चलों अभियान के अन्तर्गत शतप्रतिशत पंजीकरण कराना सुनिश्चत किया जाये। स्कूल ड्रेस, बैग, जूता मोजे का वितरण समय से किया जाना सुनिचत करे। उन्होने डीएसओ के निर्देश दिये कि आधार कार्ड फीडिग शतप्रतिशत करनी सुनिश्चत की जाये। उन्होने वृक्षारोपण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी विभाग कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करे एवं वन विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष खोदे गये गढढों की सूची उपलब्ध कराये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह,सीएमओ, डीडीओ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
भाकियू ने किया प्रदर्शन 
मुजफ्फरनगर। भाकियू कार्यकर्ताओ ने बकाया गन्ना भुगतान, बढाए जा रहे बिजली के दामो तथा किसानो से जुडी कुछ अन्य समस्याओ के विरोध मे तहसील सदर मे धरना प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व मे तहसील सदर मे एकत्रित हजारो भाकियू कार्यकर्ताओ ने किसानो की समस्याओं बकाया गन्ना भुगतान तथा सरकार द्वारा बिजली की दरो मे होने वाली बढोतरी के विरोध मे मेरठ रोड स्थित तहसील सदर मे धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू नेता धर्मेन्द्र चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अधिवक्ता का निधन
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के पूर्व महासचिव के निधन से साथी अधिवक्ताओ मे शोक छा गया। कई गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिल कर अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त की। नगर के मौहल्ला काजियान निवासी एवं सिविल बार संघ के पूर्व महाचिव करीब 50 वर्षीय उमेश कुमार सिंघलका बीती रात निधन को गया। उनके निधन से नगर मे शोक छा गया। इस दुखद खबर पर जिला व सिविल बार एसो. से जुडे पदाधिकारियो व अधिवक्ताओ तथा गणमान्य लोगो व राजनीतिज्ञो ने शोक संतप्त परिजनो से मिल कर अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त की। आज नदी रोड स्थित शहर शमशान घाट पर स्व.उमेश सिंघल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कई गणमान्य लोगो सहित अनेक लोग शामिल रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश सिंघल के निधन के कारण आज जिला बार संघ के तत्वाधान मे अधिवक्तागण न्यायिक कार्यो से विरत रहे।
नशा उन्मूलन दिवस पर बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। नगर के जानसठ रोड स्थित अनमोल फाउनडेशन नशा मुक्ति केन्द्र पर नशा उन्मूलन दिवस के अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्यामपाल चैयरमेन ने की तथा संचालन जय तोमर ने किया।
श्यामपाल चेयरमैन ने नशे से ग्रस्त लोगो को नशा मुक्ति का संकल्प लेने का आहवान किया तथा कई अन्य सुझाव दिए। इस अवसर पर संजय गुप्ता,अजेन्द्र, विकास चौधरी, हरीश अरोरा, सुरेन्द्र पोपीन आदि शामिल रहे।
बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में प्रदर्शन
जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओ ने बिजली मूल्य की बढोतरी के विरोध मे तहसील प्रागण मे धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। भाकियू नेतृत्व के आहवान पर आज भाकियू कार्यकर्ताओ ने तहसील जानसठ पर एकत्रित को सरकार द्वारा बिजली के दामो मे की जा रही बढोतरी के विरोध मे धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घर का सामान बेचने का आरोप
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने अपने मकान मालिक पर उसके घर का समस्त सामान बेच देने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
रामपुरी निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को की गयी शिकायत में बताया कि वह किराये के मकान में रहता है। पीडित के मुताबिक वह अपने परिजनों के साथ अपने गावं गया हुआ था। इसी बीच मकान मालिक ने उसके कमरों के ताले तोड दिये और उसका समस्त सामान बेच दिया। पुलिस आरोपी की जांच में जुटी है।
बी0ए0 द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल शतप्रतिशत
मुजफ्फरनगर। चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षाफल में एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी0ए0 द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा एवं सभी छात्र/छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बी0ए0 द्वितीय वर्ष में अर्चित देशवाल ने 76.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर गर्व लाम्बा ने 75.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किये एवं तीसरे स्थान पर 74.25 प्रतिशत अंक प्राप्त करके मनु राठी रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी छात्र/छात्राओं को प्राचार्य द्वारा परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। छात्र/छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त की तथा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने अध्यापको को दिया। सम्मान समारोह की संचालिका एकता मित्तल ने छात्र/छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए वाणिज्य संकाय के समस्त प्रवक्ताओं का आभार व्यक्त किया व भविष्य में भी सभी प्रकार से छात्र/छात्राओं को सहयोग देने का वचन दिया। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने बताया कि महाविद्यालय में सभी छात्र/छात्राओं को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ उनके विकास में सहायक सभी प्रकार की तकनीकि, सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों का वातावरण भी उपलब्ध कराया जाता है। जिससे की छात्र/छात्राएं हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर सके। उन्होनें बताया कि हमारे महाविद्यालय में सभी बच्चों को भारत सरकार के द्वारा सम्बद्ध कम्प्यूटर शिक्षा भी उपलब्ध करायी जाती है। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय व सभी शिक्षको ने छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दी और छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति करने हेतु आर्शीवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में, सपना, मासूमा, डा0 दीपक मलिक, डा0 नवेद अख्तर, डा0 रवि अग्रवाल, डा0 अमित कुमार, डा0 मोहिनी पंवार, सिया, कमर रजा, अंकित धामा, संकेत जैन, कुशलवीर, कृष्ण कुमार, आशीष, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
परिवार नियोजन से निभाएं जिम्मेदारी, माँ और बच्चे के साथ की पूरी तैयारी
परिवार नियोजन में पुरुष अपनी भागीदारी सुनिश्चित करायें- सीएमओ
दो चरणों में मनाया जाएगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा, पहले चरण में दंपत्ति संपर्क, दूसरे में मुहैया कराये जाएंगे परिवार नियोजन के साधन
मुजफ्फरनगर। जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों को देखते हुये परिवार नियोजन में पुरुषों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है, यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० पीएस मिश्रा का। उन्होंने बताया कि जनपद में महिलाओं द्वारा परिवार नियोजन के साधनों जैसे- ओरल पिल्स, छाया पिल्स, अंतरा इंजेक्शन, आईयूसीडी, व महिला नसबंदी को अपनाया गया है, परंतु इसके सापेक्ष पुरुष नसबंदी की संख्या बहुत कम है। वर्ष 2018-19 में 3670 महिला नसबंदी के सापेक्ष मात्र 67 पुरुषों ने ही नसबंदी करायी। आई यू सी डी 7199 एवं 2748 महिलाओं ने अंतरा को अपनाया। अब पुरुषों को भी परिवार नियोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करानी चाहिए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी (डीएचईआईओ) एस.के अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा दो चरणों में मनाया जा रहा है, जिसमें पहले चरण में (27 जून से 10 जुलाई तक) दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें आशा और एएनएम को उनके क्षेत्र के टार्गेट दंपत्ति को चुनकर उनको परिवार नियोजन के साधनों के बारें में जानकारी देनी है साथ ही उन्हें परिवार नियोजन का कोई भी साधन अपनाने के लिए जागरूक करना है। 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें शिविर लगाकर लाभर्थियों को परिवार नियोजन की सुविधाएं दी जाएंगी। डीएचईआईओ ने बताया कि इस बार सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अपने अपने यहाँ 10-10 महिला और पुरुष नसबंदी और अंतरा इंजेक्शन के 100 नए लाभार्थी बनाने के लिए योजना बनाकर अमल करना है, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 20-20 महिला और पुरुष नसबंदी तथा 50 अंतरा इंजेक्शन के नए लाभार्थी बनाने हैं। इस वर्ष जनसंख्या स्थिरता दिवस की थीम “परिवार नियोजन से निभाएं जिम्मेदारी, माँ और बच्चे के साथ की पूरी तैयारी” तय की गयी है। इसमें दो बच्चों के अंतराल पर जोर दिया गया है।
डॉ०बीके ओझा, एसीएमओ व नोडल अधिकारी, परिवार कल्याण कार्यक्रम ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण में परिवार नियोजन की बहुत अधिक भूमिका है। इसी के साथ इसमें लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है, जो इस प्रकार है- नसबंदी कराने वाले पुरूषों और महिलाओं को क्रमशः 3000 और 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा पोस्ट पार्टम स्टर्लाईजेशन (प्रसव के तुरंत बाद नसबंदी) कराने वाली महिलाओं को 3000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। अस्थायी विधियों में प्रसव पश्चात आईयूसीडी एवं गर्भपात (स्वतः व सर्जिकल) उपरांत आईयूसीडी,जिसको सरल भाषा में कॉपर-टी कहा जाता है के लिए लाभार्थी को 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

The subsequent time I read a blog, I hope that it doesnt disappoint me as much as this one. I mean, I know it was my choice to learn, however I really thought youd have something attention-grabbing to say. All I hear is a bunch of whining about one thing that you could possibly fix if you werent too busy looking for attention.