शातिर लूटेरा पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार


एसएसपी के निर्देशो के चलते थाना रामराज पुलिस ने शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की जा रही गश्त व चैकिंग/तलाशी अभियान के तहत आज सुबह टिकौला शुगर मिल के समीप बाईक सवार दो आरोपियो को रूकने का इशारा किया तो उक्त आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने विभागीय कार्यवाही के अनुसार तथा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की तथा भागदौड कर उक्त दोनो बदमाशो का पीछा कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन दोनो बदमाशो के कब्जे से एक बाईक, 2 तमंचे 315 बोर 6 जिंदा कारतूस व 2 खोखे बरामद किए है।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए बदमाशो ने अपना नाम अभिषेक पुत्र अजीत निवासी सालारपुर जनपद गौतमबुद्धनगर व बिटटू पुत्र कुंवरपाल निवासी शाहपुर जनपद बुलन्दशहर बताया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए दोनो आरोपी शातिर किस्म के बदमाश हैं। जो नोएडा मे विभिन्न लूट व चोरी मे शामिल रहे हैं। एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ जानसठ ने इंस्पैक्टर रामराज राजेन्द्र गिरी व पुलिस टीम की मौके पर पहुंच कर हौसला अफजाई की है।

