उत्तर प्रदेश

Lucknow News: रात्रिकालीन कर्फ्यू में बदलाव, डेंगू व वायरस बीमारियों के लिए सीएम ने दिए निर्देश

Lucknow News: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के हालत सुधरने के बाद योगी सरकार (Yogi Government) ने रात्रिकालीन कर्फ्यू  में बदलाव किया है। अब रात्रि 10 बजे की के स्थान पर रात्रि 11 बजे से प्रात: 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। इसलिए राज्य सरकार की तरफ से 1 बजे तक सभी दुकानें व बाजार बंद करने को कहा गया है।

योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें। क्योंकि विभिन्न राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए हमें सावधान रहना होगा। अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। कोविड प्रोटोकॉल (Covid19 Protocol) का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है। CM के साथ बैठक में अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि अब तक 07 करोड़ 38 लाख 21 हजार 487 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 22 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

बैठक में बताया गया कि कोविड से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण (Covid19 Vaccination) की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। 45 फीसदी प्रदेशवासियों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। विगत दिवस प्रदेश ने दो नए रिकॉर्ड बनाये। विगत 24 घंटे में 33 लाख 42 हजार 360 लोगों ने टीकाकवर प्राप्त किया। यह किसी राज्य में एक दिन में हुआ सर्वाधिक कोविड टीकाकरण है। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन 8 करोड़ 8 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

बैठक में यह बात भी सामने आई कि प्रदेश के 28 जनपदों (अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सीतापुर, सोनभद्र) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम हो गया है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

कहा गया कि विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 82 हजार 624 सैम्पल की टेस्टिंग में 59 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 16 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 227 रह गई है। यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा के साथ-साथ सभी जिलों में डेंगू व अन्य वायरल बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए जाएं। सर्विलांस को और बेहतर किए जाने की जरूरत है। मेडिसिन किट वितरण प्रारम्भ कर दिया जाए। शिकोहाबाद में 100 बेड का अस्पताल तैयार हो गया है। यह आसपास के लोगों के लिए उपयोगी होगा। अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयां, जांच उपकरण आदि की व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टोक्यो पैरालम्पिक में उत्तर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवभूषित किया है। यह उपलब्धि विशिष्ट है। उत्तर प्रदेश के पदक विजेताओं के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों का सार्वजनिक अभिनन्दन किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में सभी 75 जनपदों से दिव्यांग खेल प्रतिभाओं को आमंत्रित किया जाए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − six =