Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर टीम द्वारा शातिर चोरो को चोरी की नगदी के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर विरागिया मदरसे के सामने मैदान में बनी दीवार के पास खालापार में तीन अभियुक्तों को नाजायज चाकूओ के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिनसे मौके पर चोरी का माल (कुल ३७,५०० रू० नगद व ८००० रू० के सिक्के) बरामद हुए है। अभि० गणो के विरूध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस पूछताछ में तसलीम पुत्र मो० रफीक नि० द० खालापार थाना को नगर मुनगर, समीर पुत्र मौ० जाहिद अंसारी नि० तकियान अन्सारियान मस्जिद के आगे वाली गली थाना सिल्ला० मुनगर, बिलाल पुत्र इरशाद कुरैशी नि० दरोगी की कोठी के पास थाना को नगर बताया। जिनके कब्जे से कुल ३७,५०० रू० नगद व ८००० रू० के सिक्के, तीन चाकू नाजायज बरामद किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सतीश शर्मा, उ०नि० भूपेन्द्र शर्मा, है०का० सतीश, का० सन्दीप, का० इशफाक, का० मदन शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − three =