Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दंगो में मारे गये लोगों की दी श्रद्धाजलि दी

Muzaffarnagar Newsमुज़फ्फरनगर। साम्प्रदायिक दंगे के दौरान गंग नहर पर हमले में मारे गए सोहनबीर सिंह व अन्य मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिये भोकरहेडी स्थित उनके आवास पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर गणमान्यों ने दी यज्ञ में आहुति देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भोकरहेड़ी में स्थित भाजपा नेता जोगेन्द्र वर्मा के आवास पर आयोजित हवन यज्ञ में ७ सितम्बर २०१३ के दंगे के दौरान नंगला मंदौड पंचायत से लौटते समय गंगनहर पर हमले में मारे गए उनके पिता सोहनवीर सिंह व अन्य मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिये यज्ञ में आहुति दी गयी।

दंगे के दौरान शहीद हुवे स्व.सोहनवीर सिंह की आठवीं पुण्य तिथि के अवसर पर उनके चित्र सम्मुख पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस दौरान मुख्य रूप से मोरना ब्लाक् प्रमुख अनिल राठी, सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, भाजपा नेता जोगेन्द्र वर्मा, बिजेन्द्र सिंह, योगेश कुमार, देवेन्द्र सहरावत, डा.वीरपाल सहरावत, पं.विनोद शर्मा, रामकुमार शर्मा, प्रधान प्रकाशवीर सिंह ककरोली, जयवीर सिंह, वेदवीर सिंह, काका शर्मा, बिजेन्द्र सिंह, नीशू मोरना आदि उपस्थित रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21619 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 7 =