उत्तर प्रदेश

Sitapur News: वेदव्यास धाम आश्रम में भीषण आग, मूर्तियों सहित 1 करोड़ की संपत्ति जली

Sitapur News: नैमिषारण्य कोतवाली के अंतर्गत  वेदव्यास धाम आश्रम बना हुआ है। यह आश्रम अनिल शास्त्री का है। जिसमें आज भोर सुबह अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरे आश्रम में अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी कि लोग इधर-उधर भागने लगे। आश्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे आश्रम में अफरा-तफरी मच गई। आश्रम के कर्मचारियों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन आग बेकाबू हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अग्निकांड में लगभग एक करोड रुपए की संपत्ति नष्ट हुई है। फिललहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।

बता दें कि एक आश्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे आश्रम में अफरा तफरी मच गई। लोग आनन-फानन में इधर-उधर भागने लगे। आश्रम के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने अपने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग और भीषण होती गई।

जिससे पूरे आश्रम में हाहाकार मच गया ।वही आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। फिलहाल इस अग्निकांड में लगभग एक करोड रुपए की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 आश्रम में मौजूद कर्मचारियों और भक्तों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आश्रम में बने मंदिर को अपने आगोश में ले लिया। और मंदिर तेज लपटों के साथ जलने लगा। मंदिर के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने काफी सामान बचाने की कोशिश की लेकिन कुछ भी बचा ना सके क्योंकि आग की लपटें बहुत तेज थी ।

 यह आश्रम अनिल शास्त्री का है जिसके अंदर एक मंदिर बना हुआ था। जिसमें अनिल शास्त्री साधना करते थे। और दूर दराज लोग यहां आते थे। इसी मंदिर में सोने चांदी की कई हनुमान और गणेश की मूर्तियां व तमाम तरीके के साधना के यंत्र इस मंदिर के अंदर मौजूद थे। बताते हैं मंदिर के अंदर तमाम बेशकीमती सामान मौजूद था। जो इस अग्निकांड में पूरी तरीके से जलकर नष्ट हो गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 16 =