फिल्मी चक्कर

Pooja Entertainment ने कार्तिक आर्यन के साथ तीन फिल्मों की डील की अफवाहों का किया खंडन

Pooja Entertainment ने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के साथ तीन फिल्मों की डील की अफवाहों का खंडन किया है. पूजा एंटरटेनमेंट ने साफ तौर पर कहा कि कार्तिक आर्यन के लिए उनके पास ऐसा कोई ऑफर नहीं है. इससे पहले कहा जा रहा था कि कार्तिक आर्यन पूजा प्रोडक्शन के साथ बैक टू बैक तीन फिल्मों में नजर आएंगे. 

इससे पहले कई न्यूज वेबसाइट के हवाले से यह आरोप लगाया गया था कि दिग्गज निर्माता वाशु भगनानी ने एक्टर कार्तिक आर्यन को तीन फिल्मों की डील की पेशकश की थी.

प्रोडक्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस दावे का खंडन किया है और अब कहा है कि इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि इस तरह की अफवाहें कमजोर अटकलों पर आधारित हैं और खबर प्रकाशित करने से पहले इसकी पुष्टि की जानी चाहिए.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 4 =