Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Charthawal News: अवैध बायोडीजल पंप पर छापेमारी करते हुए पेट्रोल पंप को किया सीज,मुकदमा दर्ज

चरथावलCharthawal News:ग्राम सैदपुर कला में चल रहे बायो डीजल पंप पर उपजिलाधिकारी सदर दीपक कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार इन्द्रदेव शर्मा व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सदर ने छापेमारी की।छापेमारी के दौरान फर्म पर कोई अभिलेख आदि न मिलने तथा डीजल बिक्री होता पाए जाने पर टीम द्वारा बायो डीजल पंप को सील कर दिया गया 

जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारीने दोषी सेल्समैन,फर्म मालिक व भूमि स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया हैं। एसडीएम सदर दीपकय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपनीय शिकायत के आधार पर थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम सैदपुरा कला में संचालित पेट्रोल पंप नुमा बायोडीजल पंप पर नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सदर मुजफ्फरनगर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान फर्म पर कोई अभिलेख आदि न मिलने तथा डीजल बिक्री होता पाए जाने पर टीम द्वारा बायो डीजल पंप को सील कर दिया गया जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सदर ने दोषी सेल्समैन विकास पुत्र ऋषि पाल निवासी साँझक,फर्म मालिक ज्ञान सिंह निवासी बरला एवं भूमि स्वामी नवेद पुत्र रियासत निवासी सैदपुरा कला के विरुद्ध थाना चरथावल पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करा दिया गया है।

एसडीएम सदर दीपक कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध पंप संचालित पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + ten =