Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Bhopa News: बरला-भोकरहेड़ी मार्ग गड्ढों में तब्दील, वाहन निकलना काफी मुश्किल भरा

भोपा। मोरना से होकर जाने वाला बरला-भोकरहेड़ी मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिसके चलते यहां से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बरला-भोकरहेड़ी मार्ग पर छह गांवों के संपर्क मार्गों के साथ ही उत्तराखंड की सीमा को भी जोड़ता है।

करीब चार माह पूर्व इस मार्ग को गड्ढों को मरम्मत के लिए बंद किया गया था, लेकिन अब तक मरम्मत न होने से ये गड्ढे करीब एक-एक फीट तक गहरे हो चुके हैं। इनके चलते यहां से कोई भी वाहन निकलना काफी मुश्किल भरा हो गया है। कई बार ग्रामीणों द्वारा अफसरों से बदहाल मार्ग के निर्माण की मांग की गई, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

जरा सी बारिश होने पर ही ये गड्ढे पानी भरने के कारण दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। गांव सिकंदरपुर, रहमतपुर-गड़वाड़ा के निकट तो इस मार्ग की हालत बेहद ही खस्ताहाल हो चुकी है।

कोमल, प्रधान गांव सिकंदरपुर ने कहा कि कई बार अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मार्ग की समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन इसकी ओर प्रशासन ध्यान नहीं देता। बरसात के मौसम में इस मार्ग पर चलना हादसे को दावत देने के समान है।योगेंद्र शर्मा, अधिवक्ता का कहना है कि यह मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है। यहां बसों की आवाजाही के साथ ही छोटे-बड़े अन्य वाहन भी बड़ी संख्या में दौड़ते हैं।

कई गांवों के किसान भी आवागमन के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन प्रशासन इसकी तरफ जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।चौधरी उदयवीर सिंह, कस्बा भोकरहेड़ी का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को ही नहीं, उत्तराखंड की सीमाओं को भी यूपी से जोड़ता है।

बेहद खस्ताहाल होने के कारण इस मार्ग से गुजरना बड़ी समस्या से जूझना है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कराना चाहिए।रेनू चौधरी, प्रधान, गांव रहमतपुर ने कहा कि कई वर्षों से इस मार्ग की हालत अत्यधिक खराब है। अनेकों बार शासन प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया है। टूटे-फूटे मार्ग के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21703 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + eight =