Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मजबूती से तैयार, भाजपा ने जनता को गुमराह कियाः प्रमोद त्यागी

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर सपा की मासिक मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया। पूरे जनपद के कोने-कोने से आए सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता २०२२ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर मजबूती से तैयार है।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार पर जनता में दिखाने के लिए कोई भी उपलब्धि नहीं है इसलिए वह जनता में भारी नाराजगी का सामना नहीं कर पाएगी,लेकिन भाजपा मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विवादित सांप्रदायिक मुद्दों को हवा देकर चुनावी लाभ उठाने की कोशिश करना चाहती है जिसके लिए गांव गांव में जनता को सावधान रहना होगा।

पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी व पूर्व मंत्री श्रीमती उमा किरण ने मासिक मीटिंग को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव गांव गली गली में चुनाव की दृष्टि से भाजपा द्वारा सांप्रदायिक मुद्दों से जनता को गुमराह करने की कोशिश से सावधान करना होगा। पूर्व विधायक अनिल कुमार व सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि किसान मजदूर नौजवान के विरुद्ध भाजपा सरकार की नीतियों से बड़ा आक्रोश है

तथा हर वर्ग में सपा की पूर्व सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा आज भी जोरों पर है तथा जनता सपा की सरकार लाना चाहती है इसके लिए सभी को लामबंद होकर सपा के पक्ष में वोट में बदलना होगा।

मीरापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाकत अली व सपा के पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला राणा ने सभी बूथ पर मजबूत समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की तैनाती पर जोर दिया। हाल ही में सपा में शामिल हुए सरदार देवेंद्र सिंह खालसा व रामनिवास पाल ने कहा कि पिछड़ी जातियों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए उनके उत्पीड़न से पिछड़ी जातियां सपा की ओर देख रही हैं और निश्चित रूप से २०२२ के विधानसभा चुनाव में पिछड़ा समाज अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट करेगा।

सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन व जिला उपाध्यक्ष सपा विनयपाल प्रमुख ने कहा कि जनता हित के लिए तथा भाजपा सरकार में हर वर्ग के हुए उत्पीड़न के खिलाफ मतदाता सपा को वोट देकर अपने आक्रोश का इजहार करेंगे। मीटिंग को मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता सुधाकर कश्यप,सपा नेता कुशलपाल त्यागी,लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,,जिला उपाध्यक्ष असद पाशा, पूर्व प्रत्याशी खतौली शिवान सैनी,विक्रांत सिंह एडवोकेट, श्रीमति अलका शर्मा,सतेंद्र त्यागी चेयरमैन चरथावल,डॉ हनीफ अंसारी,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी,जिलाध्यक्ष सपा व्यापार सभा राहुल वर्मा,यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,समाजवादी चिकित्सा सभा जिलाध्यक्ष डॉ अशोक सिंघल

अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार एडवोकेट,नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सभा तरुण सुधा एडवोकेट,जावेद सैफी,पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा शमशेर मलिक,सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा,सपा विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना ककराला,सत्यदेव शर्मा,नोशाद अली,सतबीर त्यागी,अकरम खान,ब्लॉक अध्यक्ष सपा सावन कुमार एडवोकेट, कृष्णपाल सिंह मोरना,वीरेंद्र तेजियांन,डॉ नरेश विश्वकर्मा,अमरनाथ पाल

अभिषेक गोयल एडवोकेट ने समबिधित किया।गुफरान अली तेवड़ा,हाजी दिलशाद अंसारी,नगर अध्य्क्ष खतौली इरशाद जाट,हरेंद्र पाल,पवन पाल,तन्नू कुरैशी, रामपाल सिंह पाल,जगपाल सिंह गुर्ज्जर प्रधान,प्रधान शाहरजा नकवी,नवेद रँगरेज,फराज अंसारी,अंजुम कमाल,सलमान त्यागी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =