खेल जगत

South Africa के लेग स्पिनर इमरान ताहिर टी20 विश्व कप की टीम में जगह ना मिलने से बेहद निराश

South Africa के अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर का मानना है कि  वह टीम मैनजमेंट से थोड़े बहुत सम्मान के हकदार हैं, जो उन्हें बेकार मानता है. उन्होंने यह भी कहा कि जब से मार्क बाउचर हेड कोच बने हैं, टी20 विश्व कप की योजनाओं पर उनके साथ कोई बातचीत नहीं हुई है. इमरान ताहिर को 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल नहीं किया गया है. ताहिर ने 2019 विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास ले लिया था. लेकिन उन्होंने खुद को टी20 के लिए उपलब्ध रखा था. 

ताहिर ने कहा, “मुझे अच्छा नहीं लग रहा है कि मैं टीम में नहीं हूं. पिछले साल ग्रीम स्मिथ ने मुझसे बात की थी और कहा था कि मैं चाहता हूं कि आप विश्व कप खेलें, जो ऑस्ट्रेलिया में था. मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं उपलब्ध और उत्साहित व सम्मानित हूं क्योंकि आप मुझे सम्मान देते हैं. मैं तेयार हूं.”

उन्होंने आगे कहा कि मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और आप इन सभी लोगों में मेरा प्रदर्शन देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए वह मुझे चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह एबी डिविलियर्स और फाफ डू प्लेसिस जैसे कुछ अन्य लोगों से बात करने जा रहे हैं. उन्होंने मुझे दक्षिण अफ्रीका के ग्रुप में डाला. लेकिन फिर किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =