Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News: कचहरी परिसर स्थित प्रागंण में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गयी। जिसका शुभारम्भ जिला जज राजीव शर्मा द्वारा किया गया। इस बार भी कोविड के कारण जहां न्यायिक प्रागंण में स्टाल नहीं लगाये गये और सभी अदालतों में अपने अपने वाद निस्तारण की कार्यवाही चलती रही। इसके अतिरिक्त सभी बैंकों ने भी अपने अपने कार्यालय में वादो ंका निस्तारण किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बताया कि इस लोक अदालत के लिए पिछले दो माह से तैयारियां चल रही थी। अकेले तीस हजार मामले पूरी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए लगाये गये है जिनमें से पन्द्रह हजार मामले बैंकों से संबंधित है। हजारों की संख्या में वादकारी अपने अपने केसों के निस्तारण के लिए आये है। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह सफाई समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण होता है और इनकी फिर अपील नहीं होती और वाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाते है।

राष्ट्रीय लोक अदालत की सचिव सलोनी रस्तौगी ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व वसूली, बैंक, बीएसएनएल, परिवार न्यायालय, मोटर दुर्घटना से संबंधित केस लगाये गये है। वस्तुतः राष्ट्रीय लोक अदालत स्व. महात्मा गांधी की विचारधारा को पूर्ण करती है जिसमें न किसी की हार होती है न किसी की जीत अपितु सुलह सफाई के आधार पर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया जाता है और वे प्रसन्नतापूर्वक अपने अपने घरों की ओर जाते है इसमे समय और धन दोनों की बचत होती है।

आज सवेरे जिस समय जनपद न्यायाधीश श्री राजीव शर्मा ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ कराया उस समय परिवार न्यायालय मोटर एक्सीडेंट क्लेम, न्यायाधिकरण सहित अन्य सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे और बाद में सभी न्यायालयों में वादों के निस्तारण की कार्यवाही शुरू हो गयी।

पत्रकारों को बताया गया कि भारत संचार निगम लिमिटेड ने इस बार एक हजार केस निस्तारण के लिए लगाये हुए थे लेकिन कैम्पस में स्टाल न लगने और वर्षा के कारण वादकारी अपेक्षित संख्या में नहीं पहुंच पाये। बीएसनएल के स्टाल पर लेखाधिकारी संदीप सिंह, एकाउंटेट सुशील कुंमार, इन्द्र सिंह और वेदप्रकाश ने वादकारियों का मार्गदर्शन किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + six =