Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोटरी क्लब Muzaffarnagar मिडटाउन के सौजन्य से पुष्टाहार वितरण किया

मुजफ्फरनगर। क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण रोटरी क्लब Muzaffarnagar मिडटाउन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा टी बी से ग्रसित १८ वर्ष तक के बच्चो को गोद लिए जाने एवं पुष्टाहार वितरण का कार्यक्रम जिला क्षय रोग विभाग में आयोजित किया गया।

रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन के सौजन्य से ४० बच्चो को राशन वितरित किया गया जिसके मुख्या अतिथि सीएमओ महावीर प्रसाद फौजदार रहे और विशिष्ठ अतिथि डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी रहे। मुख्या अतिथि में अपने सम्बोधन में क्लब के कार्यों की प्रशंसा की और साधुवाद दिया क्लब अध्यक्ष रो राकेश राठी जी ने बताया की रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे कार्य करता रहेगा

वरिष्ठ रो सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे भी ६ महीने तक टी बी से ग्रसित बच्चो के लिए पुष्टाहार पहुंचाने का कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने विशेष सहयोग रोटरी मिडटाउन परिवार का रहा 

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष रो राकेश राठी, सचिव कौशल कृष्ण, कोषाध्यक्ष रो निशांक जैन, रो विवेक मित्तल व् समस्त स्वस्थ्य विभाग की पूरी टीम का रहा.क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =