Budhana News: उप जिलाधिकारी ने कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया
Budhana News: मुज़फ्फरनगर। उप जिलाधिकारी बुढ़ाना द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अजय कुमार अंबष्ट कन्या विद्यालय बुढ़ाना एवं कस्तूरबा विद्यालय बुढ़ाना का निरीक्षण किया गया।
उप जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देशित किया मौसम परिवर्तन के कारण संचारी रोगों का प्रसार हो रहा है जिसके दृष्टिगत विद्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं छात्र छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
एवं विद्यालयों में मिड डे मील के लिए बनाए जा रहे खाद्य सामग्री का भी निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया की उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्री की मिड डे मील में इस्तेमाल की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।
निरीक्षण के समय विद्यालय में उपस्थिति छात्राओं से शिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति लगभग ५० प्रतिशत थी, शिक्षिकाओं एवं प्राचार्य को निर्देशित किया गया की कोविड-१९ का ध्यान रखते हुए पढ़ाई कराए।

