उत्तर प्रदेश

Etawah News:आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस व ट्रक की टक्कर, हादसे में 2 लोगों की मौत

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तिमारुआ कट के पास दिल्ली से गोंडा जा रही बस के ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आपको बता दें कि इस बस में लगभग 65 यात्री सवार थे। यह हादसा रात 1 बजे के आसपास हुआ है। गंभीर रूप से घायल लोगों को सैफई पीजीआई में दाखिल करवाया गया।

वहीं, इस हादसे में मरने वाले 2 लोग चालक दिलीप शुक्ला व किशन शुक्ला निवासी गोंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के मोर्चरी में रखा गया है। इस हादसे के बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अफरा-तफरी फैल गई। इस हादसे की यूपीडा के कर्मियों ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में दाखिल कराया और मौके का जायजा लिया। यह हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चैनल नंबर 105 और 106 के बीच हादसा हुआ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =