फिल्मी चक्कर

Nusrat Jahan Baby’s Birth Certificate:यशदास गुप्ता हैं नुसरत जहां के बच्चे के पिता, पति निखिल जैन नहीं

Nusrat Jahan के बच्चे का पिता का नाम सामने आ गया है. पिता के नाम का खुलासा Nusrat Jahan Baby’s Birth Certificate में हुआ है. नुसरत जहां के इस बच्चे के पिता पति निखिल जैन (Nikhil Jain) नहीं ब्वॉयफ्रेंड यशदास गुप्ता (Yashdas Gupta) हैं. नुसरत जहां के कथित पार्टनर और बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता का नाम बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन पर पिता के तौर पर लिखा हुआ है. खास बात यह है कि उससे पहले एक्ट्रेस ने बच्चे के पिता के नाम की जानकारी देने से इनकार कर दिया था.

पहले जब नुसरत जहां से उनके बच्चे के पिता के नाम को लेकर सवाल किया गया था को नुसरत जहां ने अपने बेटे के पिता का खुलासा करते हुए कहा, “ये बेहद आसान तरीका है किसी महिला के चरित्र पर दाग लगाने का. ये पूछकर कि बच्चे कि पिता का क्या नाम है. बच्चे के पिता को पता है कि वो उसका पिता है. हम साथ में अपने पैरेंटहुड का काफी इंजॉय कर रहे हैं.” इसके आगे उन्होंंने कहा कि “मैं और यश एकसाथ अच्छा वक्त गुजार रहे हैं.”

नुसरत जहां ने अपने बेटे का नाम ईशान रखा है. बच्चे के नाम का खुलासा करते हुए उन्होने कहा था कि मदरहुड एक ग्रेट फीलिंग होती हैं. ये एक नया जीवन है. नई शुरुआत हैं. बच्चे के नाम के बाद से ही सोशल मीडिया पर अभिनेता यश दासगुप्ता को बच्चे का पिता बताया जा रहा था. यश ने ही सोशल मीडिया के जरिए उनके मां बनने की खबर को साझा किया था. यहां तक की अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद यश ही मां और बच्चे को अपनी कार में घर लाए थे.

नुसरत जहां अपने पति निखिल जैन से अलग हो चुकी हैं. उनका रिश्ता उस वक्त सुर्खियों में आ गया था जब नुसरत ने निखिल से अलग होने की बात को कहकर सबको चौंका दिया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =