फिल्मी चक्कर

भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के विज्ञापन को देखकर खुश Salman Khan

Salman Khan की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) का विज्ञापन इन दिनों हर तरफ छाया हुआ हैं. जिसे लेकर सलमान खान ने अब अलिजेह की खूब तारीफ की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस एड को शेयर करते हुए भांजी के लिए खास नोट भी लिखा. अलिजेह, सलमान की बहन अलविरा खान (Alvira Khan) और अतुल अग्निहोत्री (Atul Agnihotri) की बेटी हैं.

सलमान की भांजी हाल ही में एक ज्वैलरी ब्रांड के एड में दिखाई दीं जिसमें उन्होंने ग्रीन कलर का बुना हुआ क्राaप टॉप और व्हाइट कलर की पेंट पहनी हुई हैं. इस एड में वो अपनी ज्वैलरी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

उनका लुक काफी एलीगेंट और खूबसूरत लग रहा है, सलमान ने इसका एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अरे वाह आप कितने अच्छे लग रहे हैं बेटा अलिजेह अग्निहोत्री खान… भगवान आपको आशीर्वाद दें.” 

अलिजेह भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो 2019 से ही बॉलीवुड में डेब्यू की कोशिश कर रही हैं. वो इससे पहले भी अपनी मामी सीमा खान के डिज़ाइनर एड में नज़र आ चुकी हैं

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + eight =