Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Budhana News: गांवों में विकास की जिम्मेदारी गांव की सरकार पर हैः उमेश मलिक

मुज़फ्फरनगर। Budhana News: विकास खण्ड बुढ़ाना में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक उमेश मलिक ने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे पारदर्शी तरीके से काम करें ताकि जनता की योजनाओं का लाभ पात्रां तक पहुंचे और ग्राम में विकास कार्य तेजी से हों।

विकासखण्ड बुढ़ाना में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक उमेश मलिक ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का स्वागत करते हुए कहा कि गांवों में विकास की जिम्मेदारी गांव की सरकार पर है।

केंद्र और राज्य सरकारें कैसी भी योजना बनाएं उन्हें धरातल पर उतारने का काम ग्राम प्रधानों व उनकी टीम को ही करना है। ऐसे में जरूरत है कि ग्राम प्रधान पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता से अपना काम करें।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, विधायक उमेश मालिक, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, जिला पंचायती राज अधिकारी व ब्लाक के प्रधान,सचिव व कार्यलय स्टाफ उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21679 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − two =