Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में रिश्वतखोर लेखपाल का वीडियो वायरल, किसान से ली रिश्वत

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News जनपद में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे है। शुक्रवार को पिन्ना में लेखपाल वेदपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है।

रिश्वतखोर लेखपाल ने किसान से फाइल पास करने के लिए 500 रुपये की रिश्वत ली। लेखपाल वेदपाल सदर तहसील में तैनात है। जिसका रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।  

एसडीएम सदर दीपक कुमार ने मामले को लेकर लेखपाल के ऊपर जांच के आदेश दिए हैं। तहसीलदार पूरे मामले की जांच करेंगे। मामले को लेकर लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पहले भी कई मामलो में  लेखपालों के घूस लेते वीडियो वायरल हो चुके हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − thirteen =