Muzaffarnagar कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा समय देकर बूथ क्षेत्र को समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत करने का काम करें-प्रमोद त्यागी
मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के आगमन पर सपा के युवा संगठन के जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड राशिद मलिक,लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर,समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी,समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक,राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी शौकत अंसारी,रोहन त्यागी प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी डॉ इसरार अल्वी,द्वारा अपने पदाधिकारियों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
सपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सपा में कोई कितना भी कद्दावर नेता हो उनको हर हाल में अपने क्षेत्र के बूथों पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करनी होगी यदि वह इसमें असफल रहे तो उनके कद्दावर नेता होने के कोई मायने नहीं है।
सिद्धार्थ सिंह ने सभी बूथों पर मजबूत संगठन खड़ा करने व सभी जाति वर्ग में सपा का प्रचार करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सभी सपा कार्यकर्ता अपने बूथों पर ज्यादा से ज्यादा समय देकर २०२२ के चुनाव से पूर्व अपने बूथ क्षेत्र को समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत करने का काम करें।
स्वागत समारोह में यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सपा में कोई कितना भी कद्दावर नेता हो उनको हर हाल में अपने क्षेत्र के बूथों पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करनी होगी. यदि वह इसमें असफल रहे तो उनके कद्दावर नेता होने के कोई मायने नहीं है। pic.twitter.com/3IUGwchmtk
— News & Features Network (@mzn_news) September 18, 2021
प्रमोद त्यागी ने प्रशासन को चेताया की वोट बनाने व काटने में भेदभाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से संयम बनाते हुए भाजपा की नफरत की राजनीति का कड़ा विरोध करने का आह्वान किया। प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उमा किरण ने कहा कि किसान मजदूर नौजवान व्यापारी व जातिगत आधार पर भेदभाव तथा उत्पीड़न करने वाली भाजपा सरकार को समाप्त कर सबके हितों का ध्यान रखने वाली सपा सरकार लाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं।
प्रोग्राम का संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया। सभा को सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष संदीप धनगर राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी रोहन त्यागी व शौकत अंसारी समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक,अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी युवा सपा नेता आशीष त्यागी ने भी संबोधित किया। मीटिंग में मुख्य रूप से मुशर्रफ अंसारी,कारी फुरकान,शाहरुख बालियान,सलमान त्यागी,नवेद रँगरेज,इरशाद मलिक सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

