उत्तर प्रदेश

Ayodhya Ram Mandir निर्माण के लिए प्रथम चरण का कार्य पूरा, दूसरा चरण दो महीने बाद होगा शुरू

Ayodhya Ram Mandir अयोध्या  निर्माण के पहले चरण का काम आज पूरा होने से रामभक्तों में खुशी की लहर है। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि निर्माण तीर्थ क्षेत्र(Shri Ram Janmabhoomi Nirman Teerth Kshetra) ने एक वीडियो जारी कर इसके निर्माण कार्य को दिखाने का काम किया।

राममंदिर का निर्माण करा रहे श्री रामजन्म भूमि तीर्थक्षे़त्र ट्रस्ट की तरफ से बताया गया कि अब इसके बाद राफ्टिंग का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद जब मंदिर के लिए पत्थर लगाने का काम शुरू होगा तब इसकी दिव्यता देखते ही बनेगी। लगातार हो रही वर्षा के बीच मंदिर निर्माण के पहले चरण के पूरा होने से रामभक्त बेहद खुश है। अक्टूबर में मिर्जापुर की बलुई मिट्टी से बने रेड स्टोन पत्थर को लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि आज का दिन संपूर्ण विश्व के राम भक्तों के लिए स्वर्णिम दिन है, क्योंकि आज रामलला के मंदिर निर्माण के लिए प्रथम चरण का कार्य पूरा हो गया है। जिसके लिए गर्भ ग्रह के निर्माण वाले स्थान पर 14 मीटर और अन्य स्थानों के लिए 12 मीटर मोटी चट्टान ढाली गई है। जिससे एक भी बूंद पानी नीचे नहीं जा सकेगा।

बता दें कि राम मंदिर की डिजाइन मशहूर आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा ने तैयार की है। मंदिर का काम क़रीब एक साल पहले शुरू हुआ था। लेकिन सर्वे से पता चला कि जहां मंदिर बनना था वहां नीचे ठोस ज़मीन ही नहीं थी। चंपत राय ने बताया कि सर्वे में सामने आया कि नीचे मिट्टी नहीं है। चंपत राय ने बताया कि 40 फ़ीट के बाद भी मिट्टी नहीं थी। केवल नदी का बालू था। कभी नदी बहती रही होगी, यही कारण है कि यह और गहरा होता गया।

उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण का दूसरा चरण दो महीने बाद आरम्भ किया जाएगा। इसके दो तीन महीने बाद मंदिर निर्माण का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। ट्रस्ट की तरफ से कहा गया है कि मंदिर निर्माण के लिए 48 लेयर का काम पूरा किया जा चुका है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − one =