खबरें अब तक...

समाचार

शिवसेना की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। शिवसेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए मेरठ निवासी डा. जयपाल सिंह राठौर को कार्यकारिणी में महासचिव नियुक्त करने के साथ साथ मुजफ्फरनगर निवासी मुकेश त्यागी को सहारनपुर मंडल प्रमुख, मेरठ निवासी संजय गुप्ता को मेरठ मंडल प्रमुख एवं तेजस चौहान को मेरठ जनपद का जिला प्रमुख नियुक्त किया है। .

मुजफ्फरनगर स्थित शिवसेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए शर्मा ने कहा कि छह माह के भीतर पश्चिम उत्तर प्रदेश में शिवसेना मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक पार्टी की इकाईयां का गठन बूथ स्तर तक नहीं होगा तब तक पार्टी राजनैतिक रूप से मजबूत नहीं होगी। इस अवसर पर देवेंद्र चौहान, लोकेश सैनी, ओमकार पंडित, वैभव यादव, राजेश शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, गौरव गर्ग, मंगत राम आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

 

तीन मासूमों की छत गिरने से मौत, पिता की हालत नाजुक1 6 |
मुजफ्फरनगर। गरीब परिवार पर बारिश के कारण मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार सुबह बारिश के कारण एक मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में मकान के मलबे के नीचे दबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। जबकि बच्चों का पिता जिंदगी के लिए अस्पताल में जंग लड़ रहा है। दरअसल, दिल दहला देने वाली यह दर्दनाक घटना मुजफ्फरनगर जिले के थाना सिखेड़ा क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह सिखेड़ा गांव निवासी गुलशन का परिवार सोमवार सुबह सोकर उठा था। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान गुलशन दो बेटियों और बेटे के साथ अपने कच्चे मकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक गुलशन के मकान की कमजोर छत भरभराकर गिर गई और घर में बैठे सभी लोग उसके मलबे में दब गए। मकान की छत गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और मलबे में दबे परिवार को निकालने के प्रयास में जुट गए। इसी बीच हादसे की जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को भी दे दी गई। हादसे की जानकारी मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह तीनों बच्चों और उनके पिता को मलबे से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पिता गुलशन की सांसें चल रही थी। पुलिस ने गुलशन को तुरंत १०८ एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि गुलशन की हालत बेहद गंभीर है। उसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि मरने वाले बच्चों में गुलशन की दो बेटियां नाजिया व साजिया और बेटा जुनैद शामिल हैं।

बिल जमा नहीं होने से स्कूलों की विद्युत आपूर्ति पर संकट
मुजफ्फरनगर। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का बिजली बिल जमा नहीं होने के कारण स्कूलों की विद्युत आपूर्ति पर संकट छाया है। विद्युत निगम के अधिकारी कभी भी स्कूलों का कनेक्शन कटवा देते हैं। फिर शिक्षकों के अनुरोध और गर्मी में बच्चों की परेशानी को देखते हुए आपूर्ति चालू करा देते हैं। वर्तमान में बहुत से स्कूलों का बिजली कनेक्शन कटा हुआ और छात्र-छात्राओं को बिना पंखे के भीषण गर्मी में बैठना पड़ता है।
जिल के सभी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बिजली कनेक्शन हैं। इनका बिल बेसिक शिक्षा विभाग जमा करता है। मगर, एक साल से भी ज्यादा समय से बिजली बिल के मद में धनराशि नहीं मिली। इससे स्कूलों पर बिजली विभाग का 1,58,06,307 रुपये बकाया चल रहा है। विभाग की ओर से लगातार शासन को पत्र लिखे जा रहे हैं, लेकिन बिजली बिल जमा करने के लिए धनराशि आवंटित नहीं हो रही। इसका परिणाम यह है कि विद्युत निगम कभी भी स्कूलों के कनेक्शन काट देता है। इस समय भी कई स्कूलों के कनेक्शन कटे हुए हैं।

ऐसे में छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। कभी छात्र और शिक्षक स्कूल परिसर में खड़े पेड़ों के नीचे बैठते हैं तो कभी स्कूल के बरामदे में बैठे रहते हैं। बिना बिजली के भीषण गर्मी में कमरों में बैठना मुश्किल हो जाता है। बकाया होने पर स्कूलों के कनेक्शन काटने का यह क्रम चलता रहता है। शिक्षकों के अनुरोध और गर्मी में बच्चों की परेशानी को देखते हुए कुछ दिन कनेक्शन काटे रखने के बाद आपूर्ति शुरू कर दी जाती है। कुल मिलाकर विद्युत निगम के रहमोकरम पर ही स्कूलों में विद्युत की आपूर्ति चल रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी इस बात को स्वीकारते हैं लेकिन शासन से बजट नहीं मिलने के कारण चुप्पी साध जाते हैं।
बिजली बिल भुगतान के लिए शासन को डिमांड भेजी गई है। धनराशि प्राप्त होने पर बकाया जमा करा दिया जाएगा। स्कूलों के कनेक्शन कटने की जानकारी नहीं है। – योगेश शर्मा, बीएसए।

ट्रक पलटा
मीरापुर। सुबह बहराइच से लकड़ी लेकर सहारनपुर जा रहा एक ट्रक मीरापुर बाइपास पर डिवाईडर से टकरा कर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार चालक, परिचालक व सहायक को चोटिल हो गए। दोपहर बाद ट्रक चालक ने क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खाली कराया। चालक कय्यूम अली निवासी बहराइच ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जुआरी दबोचे
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गांव बिलासपुर से पांच लोगों को जुआ खेलने के आरोप में दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गांव बिलासपुर में एक घर में दीपक, राजू, राहुल, राजधन को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपितों से ताश के पत्ते व ११३० रुपये नगद बरामद किए।

शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। युवा कल्याण संस्था के तत्वावधान में शेरनगर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत एवं अशोक कुमार बालियान ने किया। शिविर में डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अमित कुमार सक्सेना, डॉ. राजेश सिंह ने शिविर में पहुंचे रोगियों की जांच की। संस्था के सचिव डॉ. सतेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में कुल ३१७ रोगियों को चिकित्सा सेवा प्रदान की गई, जिसमें से ५१ रोगियों के शुगर की जांच व १७ रोगियों को ब्लड प्रेशर जांच कर दवाईयां दी गई। इस अवसर पर राकेश टिकैत, जडौदा जट के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महावीर सिंह, अजय कुमार पंवार, डॉ अंशुल चौधरी, बालेंद्र कुमार, कुलदीप शर्मा, रघुनाथ शर्मा, धर्मसिंह, रतन सिंह मौजूद रहे।

4 5 |
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा
शुकतीर्थ। आगामी १४ जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के शुकतीर्थ आगमन को लेकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने शुकदेव आश्रम पहुँचे ज़िला अधिकारी अजय शंकर पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एडीएम ई अमित कुमार, एसपीआर आलोक शर्मा क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा, नूतन शर्मा व अन्य अधिकारी।

बूंदाबांदी के बाद फिर हुई उमस
मुजफ्फरनगर। सुबह सवेरे रूक-रूकर घंटों हुई बरसात के बाद भी भीषण गर्मी की मार झेल रहे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गर्मी से कुछ राहत नहीं मिल सकी। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का दिनभर पसीना निकलता रहा।
मुजफ्फरनगर में गर्मी के कारण लोग काफी समय से परेशान चल रह है। दिनभर तेज धूप के बीच पड़ने वाली भीषण गर्मी से निजात के तरीके खोजे जा रहे हैं। सुबह करीब पांच बजे बूंदाबांदी होने के बाद लोगों को गर्मी से कुछ समय के लिए थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन वह कुछ ही घंटों बाद खत्म हो गई। सुबह के समय बूंदाबांदी होने के बाद नौ बजे तक लोगों को गर्मी से राहत रही, लेकिन इसके बाद सूरज निकलने के बाद गर्मी बढ़ती गई। इतना ही नहीं वातावरण में हवा न होने से उमस बढ़ गई। मौसम में बीच-बीच में घटा छाने के बाद भी उमस से लोगों को राहत नहीं मिल पाई।

थानाप्रभारी ने व्यापारियों से संस्थानों व कार्यालय पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील
मुजफ्फरनगर। थानाप्रभारी नई मंडी संतोष कुमार सिंह ने व्यापारियों से बैठक कर अनुरोध किया कि वह संस्थानों व कार्यालय पर एवं समस्त चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील भी की तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग करने की बात कही तो वही थानाप्रभारी सन्तोष कुमार सिंह की इस सार्थक पहल व्यापारियों के पदाधिकारियों द्वारा इस सार्थक पहल को मान्य करते हुए अतिशीघ्र कैमरा लगवाने के लिए आश्वस्त भी किया थाना प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह ने व्यापारियों से कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव भी मांगे। थानां प्रभारी नई मंडी सन्तोष कुमार सिंह ने व्यापारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रख पुलिस को सूचना दे

 

ज्ञापन देकर कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। मॉब लिचिंग के विरोध मे धर्म निरपेक्ष बुद्धिजीवी मंच ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। जिसमे मॉब लिचिंग की बढती घटनाओं की निन्दा करते हुए उन पर रोक लगाने की मांग की।
धर्म निरपेक्ष बुद्धिजीवी मंच का एक प्रतिनिधि मंडल कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचा। जहां राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा गया। जिसमे अवगत कराया गया कि आजादी के आन्दोलन से देश गंगा जमनी तहजीब का गवाह है। इस देश की मिलीजुली संस्कृति का गौरवशाली इतिहास रहा है। पिछले कुछ वर्षो से कुछ असामाजिक तत्व एकता को तहस नह स करने पर उतारू हैं।
ज्ञापन मे बताया गया कि मॉब लिचिंग की यह बढती घटनाएं न केवल निंदनीय है बल्कि धर्म निरपेक्ष लोकतान्त्रिक भारत के संविधान पर कुठाराघात भी है और भारत सरकार के कथन सबका साथ,सबका विकास सबका विश्वास पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। ज्ञापन सौपने वालो मे दिलशाद अहमद,नसीम, वसी अंसारी एड.,नफीस, हुसैन रिजवी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

नेत्र शिविर आयोजित7 6 |
मुजफ्फरनगर। वरदान धार्मिक नेत्र सेवा संस्थान एवं रविन्द्र गुप्ता(आर्किटेक्ट) द्वारा आँखों का विशाल नेत्र शिविर स्कूल संधावली मुज़फ्फरनगर मैं आयोजित किया गया जिसमें २०२ मरीजो की आखों की जांच की गई जिनमे से ३२ मरीजो की आखों मैं मोतिया पाया गया उनको प्रेमपुरी स्थिति चिकित्सालय ले जाकर निःशुल्क आपरेशन किया जाएगा ।इसमे डॉ एस. के.गुप्ता,डॉ सुरेश संगल,डॉ एस. सी.गुप्ता,शिवचरण गर्ग,राजेन्द्र कुमार गोयल,ओमप्रकाश उपाध्याय, कीर्तन पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

परेशानी से कराया अवगत
जानसठ। गांव बसायच निवासी धर्मबीर सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया कि उसके घर के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिसके कारण गांव के मेन रास्ते के किनारे बनी नाली अटी हुई है। नाली के अटने के कारण पूरे रास्ते में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे रास्ते पर चलने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।

ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन2 6 |
मुजफ्फरनगर। कस्बा बुढाना की तहसील कालोनी मे विवादित जमीन पर क्षेत्रिय विधायक पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणो ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।
तहसील कालोनी बुढाना निवासी मलखान पुत्र सुक्खा अपने परिजनो के साथ कलैक्ट्रेट पहुंचे कर बुढाना विधायक उमेश मलिक व कुछ अन्य लोगो पर के विरूद्ध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि डेढ बीघा जमीन का मुकदमा बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायाल मे चल रहा है, जिस पर अभी तक कोई आदेश पारित नही हुआ है तथा प्रार्थी के उक्त खसरा नम्बरान पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा मौके पर यथा स्थिती बनाये रखने के स्थगन आदेश पारित किए गए हैं, बावजूद इसके विपक्षी दयाराम व उसके पुत्र सुशील तथा स्थानीय विधायक उमेश मलिक पर आरोप लगाया कि विधायक के इशारे पर ही अवैध निर्माण शुरू किया गया है। ज्ञापन मे मुख्यमंत्री के नाम सौपे गए ज्ञापन मे पूरे मामले की जांच कराकर निर्माण कार्य रूकवाने की मांग की गई। ज्ञापन सौपने वालो मे संजीव सैनी, राहुल सैनी, रवि कुमार, मोनू, रामकुमार, विनोद सैनी,सुरेन्द्र सैनी, अजय सैनी,मलखान सिह, बालेश्वर सिह, सुरेन्द्र, विरेन्द्र आदि अनेक लोग मौजूद रहे। इस संबंध में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक का कहना है कि यह पारिवारिक विवाद है तथा उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।

संसाधनों पर भारी पड़ रहा कुपोषण, पोषण पुनर्वास केंद्र में कम पड़े बेड
मुजफ्फरनगर। कुपोषण को दूर करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चल रहे प्रयास रंग लाने लगे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी परेशानी का सबब बन गई है। दरअसल, गांव-देहात से चिह्नित कर लाए जाने वाले कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ने से जिला अस्पताल में बने पोषण पुनर्वास केंद्र में बेड कम पड़ गए। स्थिति यह है कि दस बच्चों को भर्ती करने की क्षमता वाले इस केंद्र में इस समय 14 कुपोषित भर्ती हैं। इसके चलते नए बच्चों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। जिला अस्पताल में कुपोषित बच्चों को भर्ती कर उनका उपचार करने के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र संचालित हैं। आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम कार्यकर्ताओं के अलावा पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पताल की ओपीडी के माध्यम से यहां कुपोषित बच्चों को भेजा जाता है। सभी के प्रयास से भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या तो बढ़ गई लेकिन उनके सामने संसाधनों की कमी पड़ गई है। पोषण पुनर्वास केंद्र में केवल दस बच्चों को भर्ती करने के लिए बेड हैं लेकिन वर्तमान में 14 बच्चे भर्ती हैं। बच्चे भर्ती होने के लिए लगातार आ रहे हैं लेकिन बेड नहीं होने के चलते उन्हें भर्ती नहीं किया जा रहा। यदि उनकी स्थिति गंभीर नहीं है तो बेड खाली होने तक इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है और यदि स्थिति गंभीर है तो मेरठ रेफर कर दिया जाता है।
2282 बच्चे अति कुपोषित श्रेणी में-जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई थी। अप्रैल माह में हुए जांच में 2282 बच्चे अति कुपोषित श्रेणी में पाए गए थे जबकि 20369 बच्चे कुपोषित थे। अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने की सलाह दी जाती है।
चिकित्सक की देखरेख में रहते हैं बच्चे-पोषण पुनर्वास केंद्र पर बच्चों को निशुल्क भर्ती किया जाता है। केंद्र पर तैनात चिकित्सक डा. आरती नंदनवार का कहना है कि बच्चे के खाने की व्यवस्था चिकित्सक के परामर्श के अनुसार की जाती है। दवा भी निशुल्क दी जाती हैं। भर्ती के दौरान माता को 50 रुपये प्रतिदिन भत्ता तथा डिस्चार्ज के बाद चार बार बच्चे को लाने पर मां को सौ रुपये और बच्चे को 40 रुपये प्रतिदिन खाने के लिए दिए जाते हैं।

द दून वैली में बेबी शो का आयोजन8 5 |
मुजफ्फरनगर। द दून वैली में फिर एक बार बेबी फैशन शो का भव्य आयोजन स्कूल की नई मंडी ब्रांच में आयोजित किया गया है इस प्रतियोगिता में ० से ५ वर्ष के लगभग २०० से ज्यादा बच्चो ने भाग लिया ढ्ढ इस कार्यक्रम का शुभारम्भ के स्कूल की ब्रांच हेड श्री मति रूचि शर्मा, मति सपना जैन, अर्चना जी, अंशु भाटिया , क्वालिटी हेड विक्की जैन व फरहा बतूल ने दीप प्रज्वलन किया तथा स्कूल के बच्चो ने सरस्वती वंदना कर न्रत्य प्रस्तुत किया इस प्रतियोगिता सनशाइन स्माइल, चबी चीक्स, छोटे कलाकार, मोस्ट स्टाइलिश ड्रेस उप , स्पर्क्लिंग आईज , मोस्ट एक्टिव बेबी, शो स्टॉपर जैसे कई पुरस्कार रखे गए ढ्ढ बच्चो ने विभिन्न कलाओ का प्रदर्शन किया अन्य आकर्षण जैसे सुपर मोम, सुपर डैड, सुपर फॅमिली, सल्फी जॉन, टैट्टू मेकिंग व मूवी शो का भी अभिभावकों व बच्चो ने भरपूर आनन्द उठाया इस प्रतियोगिता के परिणामो की घोषणा १२ जुलाई को स्कूल की वेबसाइट एव फेसबुक पेज पर दी जाएगी ढ्ढ सभी प्रतियोगियों को अतिथि द्वारा आकर्षक पुरस्कार भी दिया गया ढ्ढ इस कार्यक्रम का संचालन द दून वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों द्धारा किया गया ढ्ढ स्कूली बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम कर के सबका मन मोह लिया स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर श्री अनुराग सिंघल ने सभी अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया इस सफल कार्यक्रम में ब्रांच हेड रीटा गोयल (सरकुलर ब्रांच),इन्चार्गेस सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

नागरिक विद्युत कटौती से परेशान
मुजफ्फरनगर। एक तो गर्मी, उपर से बिजली कटौती के साथ पानी की किल्लत की समस्या एक साथ शहरवासियों पर पड़ने से उनका जनजीवन बाधित कर रहा है। को शहर के कई क्षेत्रों में इसी प्रकार की दोहरी मार लोगों को एक साथ झेलनी पड़ी। सुबह से दोपहर के बीच घंटों की बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। वहीं, पानी की किल्लत होने से कई महत्वपूर्ण कार्य भी लोगों के बाधित रहे। सुबह सवेरे से ही शहरवासियों को बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ी। शहर के अस्पताल बिजली घर और रुड़की रोड बिजली घरों से जुड़े क्षेत्र चौ. चरण सिंह मार्किट, सरवट रोड, इंद्रा कॉलोनी, आनंदपुरी, रहमतनगर क्षेत्रों में बिजली कटौती के कारण पेयजल व अन्य कार्यों के लिए पानी की भारी किल्लतों का सामना करना पड़ा। शहरवासियों ने बताया की सुबह के समय बिजली गायब रहने से पानी भी नहीं मिल पाया। घर के कई काम दोपहर तक अधूरे पड़े रहे।

तमंचे कारतूस सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पर तैनात एसआई विनय शर्मा मयफोर्स गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक तमंचा लेकर वारदात करने के इरादे से घूम रहा है। सूचना पर एसआई ने पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गऊशाला निवासी आदित्य शर्मा है, वह हत्या के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित9 2 |
मुजफ्फरनगर। वैदिक आश्रम अलीपुर कलां के वार्षिक समारोह में युवा वर्ग को वैदिक संस्कृति से जोड़ने का आह्वान किया गया। आर्य समाज की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सत्यमुनि वानप्रस्थी को सम्मानित किया गया।
वैदिक आश्रम अलीपुर कलां के भवन में आचार्य विश्वबंधु मानव सेवार्थ न्यास के निर्देशन में आयोजित समारोह में आर्य समाज की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सत्यमुनि वानप्रस्थी का अभिनंदन किया गया। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि सदाचरण धर्म की कसौटी है। कथनी और करनी के फर्क को मिटाकर सत्य, न्याय, अनुशासन और पवित्रता के मार्ग पर चलें। वेद मनीषी डॉ. धीरज कुमार आर्य ने कहा कि सत्य को ग्रहण करने और असत्य त्यागने में सदैव तत्पर रहें। वानप्रस्थी आर्य मुनि व प्रधानाचार्य यशपाल सिंह आर्य ने कहा कि बेटियों को गुरुकुल शिक्षा से जोड़ें। हिंदू, संस्कृत और वेदों की शिक्षा युवाओं को नई दिशा देगी। भजनोपदेशक ऋषिपाल आर्य, छात्र खुशी आर्या ने प्रेरक भजन सुनाए। च्मूर्ति पूजा अभिशापज् नामक पुस्तक का विमोचन अतिथियों ने किया। अध्यक्षता इंद्रपाल सिंह ने की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + twelve =