गंग नहर पटरी मार्ग पर दिन निकलते ही भीषण सड़क हादसा
मुज़फ्फरनगर /खतौली। जनपद मु नगर से इस वक्त की बड़ी खबर दिन निकलते ही जंगली जानवर (पहाड़ा) को बचाने के प्रयास में दो कारों की हुई आमने-सामने जोर दार भिड़ंत जिसके चलते जंगली जानवर (पहाड़ा )की भी मौत तो वहीं दोनों कार सवार में एक की मौत तो वहीं ८ घायल जिनमें से तीन की हालत घम्भीरता के चलते हायर सेंटर रैफर किया गया तो वहीं बाकि सभी घायलों को निकट के सी एच सी में भर्ती कराया गया । सूचना मिलते ही दो थानो रतनपुरी और खतौली पुलिस भी तुरन्त घटना स्थल पर पहुंची और जाँच पड़ताल में जुटी है ।
हादसा जंगली जानवर (पहाड़े) के अचानक कार के आगे के कारण हुआ।।
मामला थाना खतौली /रतनपुरी क्षेत्र के गंग नहर कांवड पटरी मार्ग साठेडी पुल से आगे का बताया जा रहा है । दरअसल ’खतौली थाना क्षेत्र के कावड़ मार्ग गंग नहर पटरी सथेड़ी पुल के निकट एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब अपनी ब्रेजा कार में सवार हरिद्वार से पलवल जा रहे एक ही परिवार के करीब ८ लोग कावड़ पटरी मार्ग से वापस पलवल अपने घर जा रहे थे। हादसा का कारण सामने से आ रही कार के सामने अचानक जंगल से एक जंगली जानवर (पहाड़ा) सड़क पर आ गया जो कार से टकराया ओर फिर कार का संतुलन बिगड़ने से कार सामने से आ रही दूसरी कार से जा टकराई।
दोनों कारों की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी एक कार नहर में गिरने से बाल बाल बची तो दूसरी कार खाई में जा गिरी जिसमे एक ही परिवार के करीब ८ लोग सवार थे। वही दूसरी कार में तीन सगे भाई बताये गए हैं जिनमे एक की उपचार के दौरान मौत तो वहीं दो की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दो थानो की पुलिस ने मोके पर पहुंचकर सभी घायलों को दो अलग अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुट गई।
