Muzaffarnagar News: किसानों को जल्द समझ आ जाएगा कि कृषि कानून उनके हित में हैं, दंगा मुक्त व्यवस्था सरकार की बड़ी उपलब्धि : संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा है कि किसान यूनियन समेत तमाम संगठनों को जल्दी समझ में आ जाएगा कि कृषि कानूनों में किसानों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि एमएसपी को कानूनी दर्जा देने समेत तमाम जिन मुद्दों पर विवाद है उनसे बात करने के लिए सरकार हमेशा तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन तमाम लोगों में आपस के संबंध कभी खराब नहीं होने चाहिए। कानून व्यवस्था को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि तमाम मोर्चे पर सरकार ने जनहित के कार्य किए हैं जिन्हें पहले कोई सरकार नहीं कर पाई थी।
अपराध मुक्त और विकास युक्त व्यवस्था देना @myogiadityanath सरकार की उपलब्धि है। सिसौली को जल्दी समझ में आ जाएगा कि कृषि कानूनों में किसानों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। एमएसपी समेत तमाम जिन मुद्दों पर विवाद है उनसे बात करने के लिए सरकार हमेशा तैयार हैं: @drsanjeevbalyan pic.twitter.com/YodOZm2K2e
— News & Features Network (@mzn_news) September 19, 2021
आज जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि कानून व्यवस्था स्थापित करना सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस सरकार के आने से पहले प्रदेश में दंगा और अपराध सबसे बड़ी समस्या थी मुजफ्फरनगर में तो सबसे ज्यादा इस समस्या को झेला है।
उन्होंने कहा कि यह तो नहीं कह सकते कि रामराज की स्थापना हो गई है लेकिन हम एक कदम आगे बढ़े हैं। कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है तथा अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। इससे पहले अपराध अपराधी ही थाने चलाते थे और कानून व्यवस्था नाम मात्र की भी नहीं थी।
उन्होंने कहा कि जहां तक कृषि कानूनों की बात है सरकार इस पर बात करने के लिए हमेशा तैयार है। यह पूछे जाने पर कि सरकार की बात किसानों की समझ में क्यों नहीं आ रही है उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल उनके बाद समझ में आ जाएगी। तमाम मुद्दों को लेकर सरकार किसानों के साथ बात करने के लिए तैयार है लेकिन लेकिन आंदोलन कर रहे लोगों को अपनी जिद छोड़कर बातचीत तैयार होना होगा।
उन्होंने बताया कि सडकों के सुधार और विस्तार का काम किया गया है। जानसठ रोड का टेंडर पास हो गया है। जानसठ में बाइपास के विचार को रद्द कर दिया गया है। बरसात में टूटी सडकों का निर्माण जल्द कराया जाएगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा है कि अपराध मुक्त और विकास युक्त व्यवस्था देना योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सिसौली को जल्दी समझ में आ जाएगा कि कृषि कानूनों में किसानों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि एमएसपी को कानूनी दर्जा देने समेत तमाम जिन मुद्दों पर विवाद है उनसे बात करने के लिए सरकार हमेशा तैयार हैं।
भाकियू के गांव में ना घुसने देने के आह्वान पर डा बालियान ने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन तमाम लोगों में आपस के संबंध कभी खराब नहीं होने चाहिए। यूपी में कानून व्यवस्था सुधार को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि तमाम मोर्चे पर सरकार ने जनहित के कार्य किए हैं जिन्हें पहले कोई सरकार नहीं कर पाई थी।
जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि इस सरकार के आने से पहले प्रदेश में दंगा और अपराध सबसे बड़ी समस्या थी मुजफ्फरनगर में तो सबसे ज्यादा इस समस्या को झेला है। उन्होंने कहा कि यह तो नहीं कह सकते कि रामराज की स्थापना हो गई है लेकिन हम एक कदम आगे बढ़े हैं।
कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है तथा अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। इससे पहले अपराध अपराधी ही थाने चलाते थे और कानून व्यवस्था नाम मात्र की भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि जहां तक कृषि कानूनों की बात है सरकार इस पर बात करने के लिए हमेशा तैयार है।
#Muzaffarnagar जिला पंचायत के सभागार में @drsanjeevbalyan सरकार के विगत साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियो के संबंध मे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। pic.twitter.com/NLZCXmofXa
— News & Features Network (@mzn_news) September 19, 2021
उन्होंने बताया कि सडकों के सुधार और विस्तार का काम किया गया है। जानसठ रोड का टेंडर पास हो गया है। जानसठ में बाइपास के विचार को रद्द कर दिया गया है। बरसात में टूटी सडकों का निर्माण जल्द कराया जाएगा। सरकार किसान समेत सभी वर्गों के लिए काम कर रही है।
पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी सी बी सिंह, सीडीओ आलोक कुमार यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, विधायक उमेश मालिक, प्रमोद ऊंटवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, वैभव त्यागी, प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित रहे

