Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

11 जोडे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बंधे परिणय सूत्र में

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा ११ जोड़ों के आज १५ जुलाई २०१९ को नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुए सर्वप्रथम पंडित जी द्वारा हिंदू रिती रिवाज से मंत्रों के जरिए एवं अन्य रस्मो के जरिए जयमाला डलवा कर विवाह संपन्न कराए

इसके बाद मौलाना द्वारा मुस्लिम रीति रिवाज से एवं निकाह के जरिए विवाह संपन्न कराएं बाद में पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा सभी जोड़ों को सर्टिफिकेट एवं अन्य सम्मान देकर आशीर्वाद दिया और हमेशा वर वधू को खुश रहने और एक दूसरे की भावनाओं को समझने के लिए कहा पालिका अध्यक्ष ने कहा ऐसा करने से आपका जीवन हमेशा खुशी खुशी कटता रहेगा

पालिका अध्यक्ष ने कहा जीवन में अगर आप लोगों को कभी भी कोई परेशानी हो मैं चेयरमैन रहूं या ना रहूं मेरे दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल इंजीनियर श्री अशोक अग्रवाल सभासद हाजी इरफान नरेश कुमार अरविंद धनगर टीओ अरुण कुमार ञ्जस् पौडवाल लिपिक गण मोहम्मद तनवीर अशोक पाल स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं पालिका से संबंधित सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद है

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =