Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बाल विवाह एवं बाल श्रम पर महिला कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News:भोपा रोड स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद हाल में मिशन शक्ति के अंतर्गत बाल विवाह एवं बाल श्रम पर एक महिला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी डा. गीताजंलि वर्मा उपस्थित हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के सचिव एवं प्रबंधक अखिलेश ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डा. पीके श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. ममता श्याम ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डा. गीताजंलि वर्मा ने कहा कि आज की बदलती परिस्थितियों में नारी को अपनी शक्ति की पहचान कर उसे जागृत होना पडेगा तभी वह आने वाले समय में दोनों परिवारों (ससुराल और मायका ) की भली भांति देखभाल कर सकेगी।

उन्होंने छात्राओं को महिला संरक्षण कानून व शासन की हैल्पलाइनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हे कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। डा. गीताजंलि वर्मा ने कहा कि बाल श्रम और बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है ओर यह आदिकाल से चली आ रही है। समाज के हित में हम सबका दायित्व है कि हम इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए ठोस प्रयास करे।

कार्यक्रम में बीएससी होम साइंस की छात्राओं ने नुक्कड नाटक प्रस्तुत किये। इसके अतिरिक्त अनिता शर्मा, विधि आहूजा ने नारी शक्ति पर कविता पाठ किया और मानसी ने बाल श्रम पर अपने विचार प्रकट किये।

बीएससी होम साइंस की तृतीय वर्ष की छात्राओं ने नाटक भ्रूण हत्या की प्रस्तुति देकर कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को दूर करने का आह्वान किया। नेहा धीमान ने बेटी पढाओ बेटी बचाओ पर शानदार कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम के संयोजन में कार्यवाहक कार्यालयधीक्षक सुखपाल, अंजुल भूषण, राजवीर सिंह, विनेश गोयल, डीके जैन आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + six =