Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डीएम चंद्रभूषण सिंह ने शूटरों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News: स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करते हुए १५ मेडल जीतकर आये जिले के शूटरों को आज कलेक्ट्रेट में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने लोकवाणी भवन में सम्मानित किया और उनकी प्रतिभा व प्रदर्शन की सराहना की। यह शूटर कल डीएम से उनके कार्यालय में मिले थे और अपनी जीत की जानकारी देत हुए मेडल भी दिखाये थे।

गांधी कालौनी में बालियान शूटिंग रेंज चलाने वाले कोच मनीष बालियान के साथ गत गुरूवार को दर्जनों शूटर गले में मेडल डाले हुए कलैक्ट्रेट पहुंचे थे। इन लोगों ने यहां डीएम चंद्रभूषण से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। डीएम ने उसी दौरान इन बच्चों को सम्मानित करने के लिए एडीएम प्रशासन को कहा था।

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने इन बच्चों को कलेक्ट्रेट बुलाया। यहां लोकवाणी भवन में डीएम ने उनको उपहार भेंट करते हुए सम्मानित किया।कोच मनीष बालियान ने बताया कि १२ से १९ सितम्बर के बीच गौतमबु(नगर के दादरी में यूपी प्री स्टेट शूटिंग चौम्पियनशिप आयोजित की गयी थी। इसमें उत्तर प्रदेश के सभी ७५ जिलों से शूटर खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

इस शूटिंग चौम्पियनशिप में जनपद के शूटरों ने प्रतिभाग करते हुए १५ मेडल जीते हैं। उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप में शूटर शिखर त्यागी ने एयर राइफल इवेंट में ३ स्वर्ण और १ रजत पदक जीता। जबकि शिल्पी सैनी ने एयर पिस्टल इवेंट में १ कांस्य, मंजीत सिंह ने एयर राइफल में स्वर्ण, रूद्राक्ष ने एयर पिस्टल में रजत, लक्ष्य बालियान ने एयर पिस्टल में रजत, दिनकर कुमार ने एयर राइफल में स्वर्ण, कनक मिश्रा ने एयर राइफल में ३ स्वर्ण और रितिक चहल ने एयर पिस्टल में एक रजत पदक हासिल किया है।

आज डीएम द्वारा सम्मानित किये जाने पर शूटर काफी प्रसन्न नजर आये। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित सिंह भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने कहा कि कल ही डीएम अंकल ने उनको सम्मानित करने की बात कही थी और आज उन्होंने अपना वादा पूरा किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 7 =