Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गन्दगी देख भड़के कपिल देव- किया कंपनी गार्डन का औचक निरिक्षण

मुज़फ्फरनगरMuzaffarnagar News:  मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रातः कंपनी गार्डन का औचक निरिक्षण कर गंदगी व कूड़े के ढेर पर नाराजगी व्यक्त की, अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिये।

आज सुबह नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कंपनी गार्डन का औचक निरीक्षण कर अधिकारियो को बुलाकर कहा कि कंपनी गार्डन में कूड़े के ढेर, बेतरतीव खड़े पेड़ पौधे यहा प्रातः-साय टहलने-भ्रमण करने वालो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

उन्होंने वहां झुला झूल रहे व्यक्तियों को समझाया कि बच्चा पार्क बडो के झुला झूलने के लिए नही हैं ये पार्क बच्चो के लिए हैं। उन्होंने अधिकारियो को बच्चा पार्क, झूले आदि को सुव्यवस्थित रखने के साथ ही एमडीए सचिव महेंद्र सिंह को कहा कि लम्बे समय से तैयार पिंक टायलेट को तुरंत खुलवाये जिससे आम जन को इसका लाभ मिल सके।

इस दौरान मंत्री कपिल देव ने कंपनी बाग़ में घूमने आये युवाओं का उत्साहवर्धन किया जनता जनार्दन से वार्तालाप कर उनका कुशल क्षेम जाना।

इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल चौधरी, मुख्य गार्डनर तनवीर आलम, सभासद नवनीत कुच्छल, पवन चौधरी, संजय गोयल, प्रवीन वर्मा, हरेन्द्र चौधरी, पंकज गुप्ता, नरेंद्र, अमित गुप्ता,कपिल स्वागत स्टोर वाले,पंकज गर्ग, महेंद्र हरियाणा हैन्डलूम वाले आदि रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =