Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का स्वागत किया

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News:  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक राष्ट्रीय बैठक लखनऊ मैरियट होटल में आयोजित की गई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक नितिन अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त बृजेश शुक्ला द्वारा किया गया। मुजफ्फरनगर से प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, शिवकुमार सिंगल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नरेश अग्रवाल को बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नरेश अग्रवाल द्वारा अपने संबोधन मे प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि प्रत्येक जिलों में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाए व्यापारिक हितों में संघर्ष करने वाले पदाधिकारियों के लिए ही संगठन में जगह व सम्मान है।

कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा भी संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश का व्यापारी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नरेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में लामबद्ध है.उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को हमेशा प्रमुखता के साथ उठाकर उनको हल कराया गया है,बैठक में संगठन के प्रदेशभर के प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 18 =