समाचार
पुलिस ने कई वांछितोंॅ/वारंटियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितोंॅ/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 उपेन्द्र सिंह द्वारा वाद सं0-3886/99/9 धारा 379,506 भादवि में वारंटी अभियुक्त महीपाल पुत्र ओमा नि0 ग्राम रूकनपुर थाना कोतवाली नगर मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 योगेश कुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त मौहम्मद तस्लीम पुत्र सलीम नि0 मदीना कालौनी थाना सिविल लाइन मु0नगर को विश्वकर्मा चौक से गिरफ्तार किया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र राव द्वारा वांछित अभियुक्त उमेश त्यागी पुत्र वाजिद नि0 सरवट थाना सिविल लाइन मु0नगर को फलावदा कट से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 2000 रूपये बरामद किये। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा वारंटी अभियुक्त नौशाद पुत्र वहीद नि0 इस्लामनगर थाना खतौली मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा वारंटी अभियुक्त शमीम पुत्र सलीम नि0 मौहल्ला सराफान थाना खतौली मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वाद वारंटी अभियुक्त नजर मौहम्मद पुत्र जब्बार नि0 इस्लामाबाद रोड थाना खतौली मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 विक्रम सिंह द्वारावांछित अभियुक्त कुलदीप पुत्र महक सिंह नि0 चढाव थाना कांधला जनपद शामली को ग्राम कल्याणपुर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया।
6 किलो लाल घातु के साथ दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण प्यार मौहम्हद पुत्र आसू मौहम्मद नि0 साई धाम थाना सिविल लाइन मु0नगर, कुलदीप पुत्र रामकिशोर पुत्र नि0 रोहटा रोड मुरलीपुर गुलाब रोड मेरठ, राहुल पुत्र ज्ञानचन्द नि0 किराये का मकान कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर को माल रोड नई मण्डी से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 06 किलो ग्राम लाल घातु पाईपनुमा बरामद किया गया।
मिल से लोहा चोरी करने वाले दो चोर दबौचे
मुजफ्फनगर। थाना नई मन्डी पुलिस ने मिल से लोहा चोरी करने वाले 2 आरोपियो को चोरी क लोहे सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादवके निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे भोपा रोड पर चल रही वाहन चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर गांधीनगर चौकी प्रभारी संजय त्यागी ने गुलजार पुत्र पीरू निवासी गांव जट मुझेडा व फिरोज पुत्र शरीफ निवासी जटमुझेडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी कब्जे से भोपा रोड स्थित एक फैक्ट्री से चोरी किया गया करीब 40 किलो लोहा भी बरामद किया है। विदित हो कि उक्त फैक्ट्री के मैनेजर सलेकचन्द पुत्र स्वत्र सीताराम निवासी कुतुबशेर,सहारनपुर ने नई मन्डी थाने मे लोहा चोरी की तहरीर दी थी।
थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 युनूस खाँन द्वारा अभियुक्त शाजिद पुत्र हनीफ ग्राम सिकन्द्रपुर थाना मीरापुर मु0नगर को सिकन्दरपुर से ग्राम जमालपुर जाने वाले चकरोड से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया।
पुलिस ने दुष्कर्म के तीन आरोपियों को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 15 वर्षीय नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म के आरोपी तीन युवकों राजीव,गुडडू तथा आशु को गिरफ्तार कर लिया। नई मन्डी कोतवाली के एसएसआई मनोज शर्मा ने उक्त तीनो आरोपितो को गश्त/चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर धर दबोचा। उक्त आरोपियों के खिलाफ पीडित पक्ष की तहरीर पर धारा 376 डी, 452, 324 आईपीसी,3/4 पोस्को एक्ट के अर्न्तगत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चोरी के माल सहित तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने बीएसएनएल के गोदाम से कॉपर के तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों के चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशो के अनुपालन में नई मन्डी चौकी प्रभारी सब इंस्पैक्टर मुकेश कुमार ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान बीएसएनएल के गोदाम से कॉपर के तार वाले केबिल चोरी करने वाले तीन आरोपियों प्यार मौहब्बत, कुलदीप, राहुल निवासीगण सांईधाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिचित की।
गन्ने को राष्ट्रीय फसल घोषित करे सरकार, 500 रुपये कुंतल हो मूल्यः चंद्रमोहन महाराज
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे आयोजित हिंद मजदूर किसान महापंचायत मे जनपद व आसपास के जनपदो से भारी संख्या मे किसान तथा आध्यात्मिक किसान नेता चन्द्र मोहन महाराज के समर्थक हजारों टै्रक्टर-ट्रालियों मे सवार होकर रैली स्थल पहुंचे। पंचायत के कारण नगर के विभिन्न चौराहों एवं बाजारों तथा मुख्य मार्गो पर जाम की स्थिती बनी रही। पुलिस को इस दौरान भारी मशक्कत करनी पडी। रोजी पर आये संकट को दूर करने और खेती पर छाई समस्याओं की काली छाया को हटाने के लिए आज जीआईसी मैदान पर किसानों ने भारी संख्या में जुटकर अपने अधिकारों की आवाज उठाने का काम किया। किसानों ने इस महापंचायत के जरिये अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम किया और फसल का लाभकारी मूल्य दिये जाने तथा खेती और किसान को बचाने के लिए सरकार से कदम उठाने की अपील की गई। महापंचायत में आध्यात्मिक किसान नेता चंद्रमोहन ने कहा कि सरकार यदि गन्ना किसानों की उपेक्षा कर रही है, तो याद रखे कि यह भगवान राम का अपमान है। देश के किसानों को खुशहाल बनाने के लिए उन्होंने एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग करते हुए कहा कि यह हमारा मूल अधिकार है।
किसानों की वास्तविक समस्याओं को लेकर आज हिन्द मजदूर किसान समिति के तत्वाधान में जीआईसी मैदान पर राष्ट्रप्रेमी मजदूर किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में मुजफ्फरनगर और शामली सहित कई जनपदों से किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर पहुंचे थे। महापंचायत में महिलाओं ने भी भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस आयोजन को सफल बनाने का काम किया। महापंचायत के मंच पर हिन्द मजदूर किसान समिति के आधार और आध्यात्मिक किसान नेता चंद्रमोहन को गठवाला खाप की ओर से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। महापंचायत को सम्बोधित करते हुए चंद्रमोहन ने कहा कि आज किसानों के इस कार्यक्रम पर देश और दुनिया के साथ ही सत्ता तथा विपक्ष की नजर है। ये ऐसे किसानों और मजदूरों की महापंचायत है जो राष्ट्रप्रेमी है। यह सीधे सीएम योगी से हमारी मीटिंग हैं, वह सुन लें। यहां पर हम सरकार का विरोध करने के लिए जुटे हैं तो व्यवस्था परिवर्तन के लिए किये गये कार्यों को लेकर सरकार का आभार भी जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी से गुण्डाराज खत्म किया, बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ, सड़कों की दशा सुधरी, अच्छे रोड दिये, गौ हत्या बन्द कराई इसके लिए सीएम योगी का आभार है, लेकिन चार साल से गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया, बिजली महंगी हो गई, महंगाई बढ़ी, पेट्रोल के दाम बढ़ा दिये गये, आवारा पशुओं से किसानों की फसलों की सुरक्षा को कदम नहीं उठाया गया, ट्रैक्टर पर पाबंदी लगा दी गयी, यह सभी निर्णय किसान विरोधी हैं, इनको लेकर किसान परेशान है, पीड़ा में है। उन्होंने गन्ना किसानों को भगवान श्रीराम के वंश से जोड़ते हुए कहा कि उनके ही पूर्वजों ने ईंख की खेती शुरू की थी, यदि श्रीराम को मानने वाली यह सरकार गन्ना किसानों की उपेक्षा करती है तो यह भगवान राम का अपमान है। उन्होंने कहा कि किसानों के बारे में गंभीरता से सरकार को सोचना होगा। आज गन्ना मूल्य का भावन चीनी के बाजार मूल्य से तय करने की व्यवस्था लागू की जाये। उन्होंने गन्ना और धान को राष्ट्रीय फसल घोषित करते हुए इन पर शोध कराने की मांग करते हुए कहा कि यूपी में सीएम योगी को पंजाब और हरियाणा के बराबर गन्ना मूल्य करना चाहिए। इससे किसान सम्पन्न होगा और किसान सम्पन्न होगा तो मजदूर भी मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि आवारा पशु किसानों की खेती को नष्ट कर रहे हैं। अफसर सुनते नहीं है, इस समस्या के समाधान के लिए यूपी डायल-११२ जैसी सेवा शुरू करायें या गौवंशीय पशु के गोबर को २० रुपये प्रति किलो सरकार खरीदे तो समाधान होगा।
उन्होंने कहा कि देश में आज भी सामाजिक विघटन की राजनीति हो रही है। अंग्रेज चले गये, लेकिन उनकी फूट डालो, राजनीति करो की व्यवस्था आज भी कायम है। जातियों में समाज को बांटा जा रहा है, और यही जातिगत व्यवस्था देश के लिए घातक है। उन्होंने स्वामी सहजानंद सरस्वती को सबसे पहला किसान नेता बताते हुए कहा कि जातिवादी व्यवस्था के कारण ही उनके योगदान और बलिदान को भुलाया गया। उन्होंने कहा कि आज हमें वोट बैं की राजनीति करने वालों से जागरुक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों के लिए सुरक्षा, सम्पन्नता और सम्मान की मांग करते हुए कहा कि हमें स्वाभिमान के साथ समाधान चाहिए। मजदूर किसान की समस्याओं पर सार्थक चर्चा का ही मतलब महापंचायत होता है। हम किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ेंगे, लेकिन व्यक्तिगत सम्बंध तो रखेंगे। उन्होंने मजदूरों के लिए दोगुनी पेंशन व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि देश में किसानों को एमएसपी गारंटी कानून सरकार दे, यह हमारा मूल अधिकार है, इसके बिना किसानों का कल्याण नहीं होगा।
गठवाला खाप के मुखिया चौ. राजेन्द्र सिंह मलिक ने कहा कि प्रदेश का मुखिया होने के नाते हम सीएम योगी आदित्यनाथ का सम्मान करते हैं, लेकिन सरकार को किसानों के प्रति अपनी नीति और सोच को भी बदलना होगा। यूपी में किसानों के प्रति सकारात्मक विचार रखने वाली सरकार ही रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि किसान ही बाकी न रहा तो ये नेतागिरी किस पर की जायेगी। बिजली के दाम बढ़ा दिये, किसानों का ट्रेक्टर बन्द करा दिया। मैं दावा करता हूं कि १० साल में किसान नया ट्रेक्टर नहीं खरीद सकता। ये सरकार किसानों का ट्रेक्टर बन्द कराकर दिखाये, हम भी लड़ाई को तैयार हैं। ४ साल से इस सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया, हम चाहते हैं कि सरकार इन चार सालों में २० रुपये प्रतिवर्ष का लाभ देते हुए इस बार ८० रुपये मूल्य बढ़ाये। हम १०० रुपये नहीं मांग रहे। सीएम जमीनी स्तर पर देखें किसान आज दुखी है, पीड़ित है। उन्होंने कहा कि सरकार समझ ले यह असली महापंचायत है। हम सरकार को एक सप्ताह का समय देते हैं, एक सप्ताह बाद फिर से मीटिंग की जायेगी और आगमी रणनीति पर विचार होगा।
महापंचायत में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह, त्यागी समाज के अध्यक्ष किसान नेता संजीव त्यागी, गुरदेश चौहान, ठा. राणा प्रताप आदि किसान नेताओं के साथ ही हिन्दू मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह दधेडू ने भी प्रतिभाग किया। चंद्रमोहन ने महापंचायत को बल देने के लिए इनका आभार जताया। शनिवार की रात बारिश होने के कारण जीआईसी मैदान पर जलभराव के कारण आयोजन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। सवेरे से ही यहां पर समिति के प्रवक्ता अमित मोलाहेडी कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। पानी और कीचड होने के कारण किसानों ने ट्रेक्टर ट्रालियों पर ही सवार रहकर इस पंचायत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सहित अन्य पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ सतर्क नजर आये। इस महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ उमड़ने के बावजूद भी शहर की दिनचर्या सामान्य रही और बाजार भी खुले रहे, जबकि ५ सितम्बर की महापंचायत के दौरान शहर का बाजार बन्द कर दिया गया था। एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,इंस्पैक्टर सिविल लाईन उम्मेद कुमार,इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली अनिल कप्परवान, शहर कोतवाल संतोष कुमार त्यागी,थाना प्रभारी महिला थाना निधि चौधरी सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व जनपद के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी तथा पीआरडी जवान भी रैली स्थल व उसके आसपास तैनात रहे। आला अधिकारियो ने रैली के मददेनजर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान व उसके आसपास भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कैंसर रोग जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जनपद की प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक रहीं स्वर्गीय डा. मधु सिंघल की स्मृति में रविवार को मेरठ रोड स्थित सिंघल नर्सिंग होम में कैंसर रोग जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा रोगियों को निःशुल्क उचित परामर्श दिया गया।
मेरठ रोड़ स्थित सिंघल नर्सिंग होम में स्वर्गीय डा. मधु सिंघल की स्मृति में आयोजित कैंसर रोग जांच चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने डा. मधु सिंघल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डा. मधु सिंघल ने जिले में चिकित्सा पेशे को सेवा के लिए समर्पित किया। उनके कमी को हम पूरा तो नहीं कर सकते, लेकिन उनके आदर्श को जीवित करने क लिए समाजसेवा के लिए इस प्रकार के कार्य करते हुए हम उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
डा. मधु सिंघल के पुत्र डा. विकास सिंघल ने बताया कि आज आयोजित जांच शिविर में एम्स )षिकेश के ओडी रेमियशन ओंकोलॉजी प्रो. डा. मनोज गुप्ता एवं टाटा मैमोरियल हॉस्पिटल मुम्बई के एमडी डीएनबी डा. अमित जैन ने अपनी सेवाएं प्रदान की और रोगियों को उचित उपचार परामर्श दिया। इस अवसर पर चिकित्सकों व अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से डा. गिरीश सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, होतीलाल शर्मा, अशोक कुमार, डा. विकास सिंघल, डा. हेमी सिंघल सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सपा विधानसभा प्रभारियों की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर सपा विधानसभा अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारियों की मीटिंग में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने प्रत्येक सपा पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र के सेक्टर व बूथ को चुनाव की तैयारी के लिए मजबूत करने का निर्देश दिया।
सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा सेक्टर व बूथ कमेटियों को मजबूत करने के लिए भेजे गए परिपत्र की जानकारी दी। मीटिंग में विधानसभा अध्यक्ष व प्रभारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक विधानसभा पर बढ़ाए गए बूथ व मतदान केंद्र की जानकारी देते हुए उन पर भी सशक्त कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी करने का निर्देश सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने दिया। मीटिंग में मुख्य रूप से पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी पुरकाजी विधानसभा प्रभारी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सदर विधानसभा अध्यक्ष गय्यूर चौधरी, सपा जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी सदर विधानसभा राजीव बालियान,विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर मुन्ना ककराला,विधानसभा प्रभारी मीरापुर व सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा,बुढाना विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान,सपा विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सुशील सिंह, विधानसभा अध्यक्ष चरथावल नौशाद अली,विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा, विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष विनयपाल प्रमुख मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने मौलाना कलीम सिद्दीकी के परिजनों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया
मुजफ्फरनगर। अवैध धर्मांतरण के आरोपों और विदेशों से हुई फंडिंग को लेकर एटीएस द्वारा गिरफ्तार किये गये इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी का विरोध करने के बाद आज सपा नेताओं ने गांव फुलत जाकर मौलाना कलीम के परिजनों से मुलाकात की और पार्टी की ओर से संकट के इस दौर में उनके साथ खड़े होने का भरोसा जताया। सपा नेताओं ने कहा कि जल्द ही मौलाना कलीम लगाये गये आरोपों से मुक्त होकर अपने परिवार के बीच लौटेंगे। उनको अदालत से न्याय मिलेगा।
रविवार को समाजवार्दी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मौलाना कलीम सिद्दीकी के गांव फुलत स्थित घर पहुँचा। इस दौरान मौलाना कलीम के घर पर उनके बेटे मौलाना अहमद सिद्दीकी से समाजवादी के वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर कहा कि संकट की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी का पूरा परिवार आपके साथ है। कानून के दायरे में रहकर समाजवादी पार्टी हरसंभव मदद आपके परिवार की करेगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम एकता के परिचायक मौलाना कलीम की गिरफ़्तारी एटीएस द्वारा जल्दबाज़ी में की गई है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही मौलाना कलीम साहब बाइज्ज़त बरी होकर हम सबके बीच में होंगे। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व समस्त समाजवादी नेताओं ने सभी से आग्रह किया कि पिछले चार दिन से जिस प्रकार आपने धैर्य बनाये रखा है आगे भी हमे विश्वास है कि आप लोग कानून की इस लड़ाई में संयम रखते हुए मौलाना को बाइज़्ज़त बरी कराने में व गंगा जमुना तहज़ीब को बचाये रखने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, ज़िला महासचिव ज़िया चौधरी, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यश गौरव स्वरूप, मेराजुद्दीन तेवड़ा, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल बच्ची सैनी, हाजी लियाकत, पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, अब्दुल्ला राणा, पूर्व मंत्री महेश बंसल, शिवान सैनी, गौरव जैन, अंसार आढ़ती, राजीव बालियान, विनय पाल प्रमुख, शमशाद अहमद, नईम प्रभारी, दिलशाद अंसारी, फ़राज़ अंसारी, इमरान सिद्दीकी, सत्यदेव शर्मा, सन्दीप पाल, इसरार अल्वी, हाजी लियाकत, रहीस मलिक, मुकुल त्यागी, ग्राम प्रधान फुलत और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नगर में एंटी लारवा का छिडकाव कराया
मुजफ्फरनगर। जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के निर्देशो के चलते नगरपालिका टीम द्वारा डेंगू,मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार आदि बिमारियो से नियंत्रण हेतु शहर के विभिन्न वार्डो मे संचारी रोग अभियान के तहत आज नगर के वार्ड संख्या 21 और 42 एंटी लारवा का छिडकाव कराया गया। पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने संचारी रोग अभियान के मददेनजर विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक राष्ट्रीय बैठक लखनऊ मैरियट होटल में आयोजित की गई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक नितिन अग्रवाल जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त बृजेश शुक्ला द्वारा किया गया। मुजफ्फरनगर से प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, शिवकुमार सिंगल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नरेश अग्रवाल को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नरेश अग्रवाल द्वारा अपने संबोधन मे प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि प्रत्येक जिलों में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाए व्यापारिक हितों में संघर्ष करने वाले पदाधिकारियों के लिए ही संगठन में जगह व सम्मान है। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा भी संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश का व्यापारी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नरेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में लामबद्ध है उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को हमेशा प्रमुखता के साथ उठाकर उनको हल कराया गया है,बैठक में संगठन के प्रदेशभर के प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे
संधि जैन के आईएएस बनने पर किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मुजफ्फरनगर के द्वारा संगठन के पुराने साथी अर्जुन जैन की बिटिया संधि जैन ने आईएएस बनकर समाज, संगठन,परिवार सभी को गौरवान्वित किया। अर्जुन भाई के निवास पटेल नगर पर जाकर बिटिया संधि को राधे-राधे का पटका पहनाकर व फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया। अध्यक्ष राहुल गोयल न ने कहा यह समाज के साथ मुजफ्फरनगर जनपद के लिए भी बहुत गर्व की बात है की प्रथम प्रयास में ही बिटिया आईएएस बन गई। शिशु कांत गर्ग एड. महासचिव, श्रवण गुप्ता सचिव, पवन बंसल सगठन मंत्री, रजत गोयल, बिटू मित्तल, राजीव जैन आदि समाज के लोग मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर में भैंसा बुग्गी की दौड़ में चली गोली, एक युवक घायल, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के बिटावदा व इटावा गांव में भैंसा बुग्गी की दौड़ में गोली चलने से हड़कंप मच गया। प्रतिबंधित दौड़ में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार दौड़ में हारने पर युवक ने जीते युवक को गोली मार दी। जिससे मेरठ करनाल हाईवे पर गोली चलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी।

