कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस मित्र
खतौली। गौरतलब है कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए खतौली पुलिस हर मोर्चे पर तैयार और मुस्तैद नजर आ रही है। शिव भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने चाक-चौबंद इंतजामात किए हुए है। इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में पुलिस ने नगर के सामाजिक संगठनों से जुड़े स्वम् सेवक पुलिस मित्र बनाए हैं ,जो शिव भक्तों की सुरक्षा में हर पल तैनात रहेंगे। और शिव भक्तों का मार्गदर्शन कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
इस दौरान खतौली सी ओ आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने कावंड यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। और कांवड़ यात्रा के दौरान भोले के भक्तों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करने पड़े इसके लिए खतौली में पुलिस ने करीब 150 पुलिस मित्र बनाए हैं।
ये पुलिस मित्र महत्वपूर्ण चौराहों पर खड़े रहेंगे। पुलिस ने इन सभी पुलिस मित्रों को टी दृशर्ट का वितरण किया है। पुलिस की माने तो ये सभी कावड़ यात्रा के दौरान आम जनता और शिव भक्तों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। और कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस का सहयोग करेंगे। वहीं एस डी एम अजय कुमार अम्बिष्ट ने कहा कि नगर में सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गयी है।
