Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:गुड़ कारोबारी के घर लाखों का डाका, 24 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News:नई मंडी थाना क्षेत्र मे गौशाला रोड पर मकान मे लूट के मामले मे पुलिस कई मामले की जांच पडताल मे जुट गई है। पुलिस इस मामले के खुलासे के लिए भागदौड मे जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि बीती देर शाम नई मन्डी गौशाला रोड निवासी व्यापारी नंद किशोर के घर में बहाने से घुसे चार-पांच अज्ञात बदमाशो ने व्यापारी नंद किशोर गोयल,रजनीश गोयल को आतंकित कर उनसे लूट कर ली थी। दिन दिहाडे व्यापारी के यहां लाखो की लूट की खबर से पुलिस प्रशासन मे हडकम्प मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान,नई मन्डी एसएसआई मनोज शर्मा,चौकी प्रभारी नई मन्डी मुकेश कुमार आदि तुरंत ही मौके पर पहुंचे तथा सी.सी.कैमरो व परिजनो से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की।

वहीं दूसरी और मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,सपा नेता गौरव स्वरूप,व्यापारी नेता संजय मित्तल,व्यापारी नेता संजय मिश्रा, भाजपा नेता अरूण खण्डेलवाल, भाजपा नेता जितेन्द्र कुच्छल, सभासद विकास गुप्ता आदि ने पीडित परिवार से मिलकर पूरे मामले की जानकारी हासिल की। सूत्रो का कहना है कि नई मन्डी कोतवाली पुलिस इस मामले मे भागदौड व जांच पडताल मे जुट गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21657 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − three =