Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Bharat Bandh का असर: हाईवे को छोड़ शहरी क्षेत्र में रहा बेअसर, चाय नाश्ता करते दिखे अधिकारी

मुज़फ्फरनगर। जनपद में भी हाइवे को छोड़कर शहरी क्षेत्रों ग्रामीण इलाको में बाजार प्रतिदिनो की तरह खुले हुए दिखाई दिए। शहर भर में जहां एक तरफ तमाम चाक चौराहों और बाजार ,दुकाने खुली रहीं तो वहीं ठेली खोमचे वाले में यहां बाजार खोलते नजर आये। वहीं बात अगर मुजफ्फरनगर जिले की करें तो मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर Bharat Bandh का असर हाईवे को छोड़ शहरी क्षेत्र में बेअसर रहा है

यहां शहर भर की तमाम दुकानें और बाजार खुले रहे तो वही हाईवे पर किसानों का कब्जा रहा। यहाँ हाईवे के जाम में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हाइवे जाम करने वाले किसान यूनियन से जुड़े लोग और रालोद के पदाधिकारियों ने ऐसे लोगों को भी रोक लिया जो या तो किसी अंतिम संस्कार में जा रहे थे या फिर किसी रस्म पगड़ी में भाग लेने जा रहे थे।

यहां नेशनल हाइवे ५८ पर थाना मंसूरपुर अंतर्गत नावला कट पर किसानो और जिला पुलिस प्रशासन की उस वक्त बड़ी लापरवाही देखने को मिली जब कुछ महिलाये रोती हुई पहले किसानो के बीच पहुंची और शहर में प्रवेश की मान मुनववल की महिलाओं का कहना था की वे अपने परिजनों के यहां रस्म पगड़ी में शामिल होने जा रहीं है लेकिन यहां किसानो ने जबरन उन्हें उनके वाहनों सहित रोक लिए।

यहां काफी देर किसानो की मिनंते करने के बाद रोती हुई महिलाएं स्थानीय पुलिस प्रशासन के पास भी पहुंची लेकिन पुलिस प्रशासन ने भी उनकी बाते सुन अनसुनी कर दी जिसके बाद महिलाओं ने मिडिया के सामने अपना दुखड़ा रोया जहां कुछ मिडिया कर्मियों ने उन्हें दूसरे वाहन से आगे भिजवाने में उनकी मदद की।

कुल मिलाकर जहां एक तरफ हाईवे पर अवस्थाओं का बोल बाला रहा तो वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार में पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी अपने कर्तव्यों से विरत नजर आये यहां आम जनमानस की माद करने के बनाये अधिकारी आराम से या तो पेड़ों की छाव में बैठे नजर आये या फिर चाय नाश्ता करते दिखे

जबकि योगी सरकार द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे की कही भी किसानो के जाम के कारण किसी भी आम जनमानस को कोई तकलीफ न हो हर जिले में अधिकारी फिल्ड में नजर आएं।

किसान संगठनों की अपील को व्यापारियों ने ठुकराया
मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार के खिलाफ तीन कृषि कानूनों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आज हुए भारत बंद को लेकर किसान संगठनों की अपील को व्यापारियों ने ठुकरा दिया। आज जनपद के हर मोर्चे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बेहद ही सतर्क दिखाई दिये। चरथावल हथियार का प्रदर्शन करने पर युवक को पुलिस ने दबोचने में देर नहीं की।

वहीं सभी सीओ और एसडीएम भी अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे और पूरे समय सड़कों पर ही फोर्स केस साथ समय बिताया। पुलिस की सतर्कता के कारण आज जिले के व्यापारी भी निडर नजर आये। शहर के साथ ही गांव देहात में भी बाजार खुले नजर आये। जबकि भाकियू सहित अन्य किसान संगठनों ने आज व्यापारियों और दुकानदारों के साथ ही आम जनता का भी समर्थन इस बंद की सफलता के लिए मांगा था।

शहर में व्यापारियों में देर रात तक भी बंद को लेकर बाजार खोलने और बन्द करने को लेकर असमंजस बकरार था, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दिये भरोसे पर आज सवेरे से ही शहर का बाजार खुलने लगा। यहां तक बाजारों में अच्छी खासी भीड़ भी उमड़ी और शहर में जाम जैसी भी स्थिति बनी रही।

व्यापारियों ने इस भारत बंद को नकारने का काम किया। भोपा में सीओ भोपा और एसडीएम जानसठ फोर्स के साथ डटे रहे। वहीं वरिष्ठ अफसर भी लगातार भ्रमण करते रहे।

 

किसानों ने जिले के सभी मुख्य मार्गो पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर जिले में सड़कों पर उतरे किसानों ने तमाम मुख्य मार्ग जाम कर दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग ५८ को मंसूरपुर के पास किया किया गया है। रोहाना टोल प्लाजा पर जाम किया गया है। भोपा रोड पर चांद पुर के पास सुबह से जाम है। रालोद नेता भी किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरकर जाम में शामिल हैं।

मुजफ्फरनगर में बाजारों में भारत बंद का कोई असर नहीं है लेकिन हाईवे पर सड़कों पर बैठे किसानों के जाम के चलते मुख्य मार्गों पर आवागमन पूरी तरह ठप्प है। जाम में हजारों वाहन फंसे रहे।

जिले में भारत बंद के चलते देवबंद सहारनपुर हाईवे पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा, दिल्ली देहरादून हाईवे पर छपार टोल प्लाजा पूरी तरीके से जाम किया हुआ है। मंसूरपुर में नावला कोठी पर जाम है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा आने जाने वालों को रोका गया।
एक बीमार व्यक्ति को लेकर आई एंबुलेंस के चालक एवं उस बीमार व्यक्ति के परिजनों के साथ भारतीय किसान यूनियन के नेताओं द्वारा दुर्व्यवहार किया गया।

चरथावल में भारतीय किसान यूनियन के पूर्व तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर के नेतृत्व में एसआर पेट्रोल पंप चरथावल पर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया।

अधिवक्ताओं ने नौ वर्क रख सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद में आज मुजफ्फरनगर कचहरी के अधिवक्ताओं ने नो वर्क रखा एवं कृषि कानूनों को रद्द करने हेतु रालोद विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्तागण भारी संख्या में मौजूद रहे।

एडवोकेट चंद्रवीर सिंह, ओंकार सिंह तोमर, चंद्रवीर चौधरी, रोबिन चौधरी, मोहित गुर्जर, दीपक शर्मा, जसवीर सिंह बालियान, दिनेश पुंडीर, आशीष भारद्वाज, नसीम राणा, अमन पाल, दीपक वर्मा, सुमित शर्मा, अजय प्रताप सिंह, रवि कुमार, सानुज मलिक, गौरव चौधरी, सरवन सोम, मुकेश जैन, नितिन गौतम, अमरदीप काकरान आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =