Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ’चित्रकला प्रदर्शनी में एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के फाईन आर्ट के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन’’

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News:  प्रसिद्ध समाजसेवी स्व0 श्री चितरंजन स्वरूप जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में एस0डी0 इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में एक विशाल चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के फाईन आर्ट विभाग के छात्र व छात्राओं के द्वारा बनायी गयी कलाकृतियों की अतिथियों ने जमकर प्रशंसा की।

प्रदर्शनी में भारत वर्ष के अनेक राज्यों के कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई जिसमें ललित कला विभाग एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां आकर्षण का केन्द्र रही।

प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र कुमार जी ने प्रदर्शनी में पधारे सभी गणमान्य सदस्यों के बीच एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों का नाम विशेष तौर पर लिया, कि जिस प्रकार की शिक्षा एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों को दी जा रही है, वह सही मायने में प्रशंसा करने लायक है एवं विद्यार्थियों को भविष्य में सफल होने हेतु इसी प्रकार की शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता है।

ललित कला विभाग के 50 से भी अधिक विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों प्रदर्शित की जिनमें पायल सैनी, संगीता, रितिका, आर्यन, अनमोल, रिया जलान, अनुराधा, बुशरा, आकाश कुमार, अक्षय शर्मा, पंखुरी गर्ग, रिया, उज्जवल धीमान, युक्ता सैनी व मुक्ता सैनी आदि की कलाकृतियां को जमकर प्रशंसा मिली।

ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 अमित कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के साथ-साथ कला गुरू डा0 महावीर सिंह जी का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी विद्यार्थियों द्वारा इस प्रकार के प्रदर्शन कराने का भरोसा दिलाया।

प्रदर्शनी के संयोजक डा0 राजबल सैनी ने एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर ललित कला विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =