समाचार
मुजफ्फरनगर में 6 और थाना प्रभारी बदले, खतौली, मंसूरपुर, महिला थाने में भी नए प्रभारी नियुक्त
मुजफ्फरनगर समाचार। एसएसपी अभिषेक यादव ने जिले में 6 और थाना प्रभारी नियुक्त किए हैं, कल रात भी 9 नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए थे।
एसएसपी अभिषेक यादव ने आज पुलिस लाइन से निरीक्षक कुलदीप सिंह को चरथावल, मुकेश गौतम को मंसूरपुर, बबलू सिंह को जानसठ और नीरज सिंह को फुगाना का थाना प्रभारी नियुक्त किया है। पुलिस लाइन से ही संध्या वर्मा को महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है जबकि निधि चौधरी को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है यह सभी सहारनपुर मंडल के अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर जिले में आए थे और पुलिस लाइन में तैनात थे। फुगाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को अब खतौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
देर रात भी एसएसपी ने नौ थाना प्रभारी नियुक्त किये थे, जिनमे पुलिस लाइन से आनंद देव मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली बनाया गया है। भौराकला के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र कुमार रावत को थाना सिविल लाइन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अपराध शाखा से अखिलेश कुमार सिंह को छपार ,पुलिस लाइन से विनोद कुमार सिंह को पुरकाजी, पुलिस लाइन से ही अभिषेक कुमार सिरोही को शाहपुर और थाना नई मंडी से सुशील कुमार सैनी को सिखेड़ा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इनके अलावा तितावी के थाना अध्यक्ष राधेश्याम यादव को थानाध्यक्ष भौरा कला, रामराज से मुकेश सोलंकी को तितावी और थाना बुढ़ाना से अक्षय शर्मा को रामराज का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। समाचार: अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द्र चौहान द्वारा वारंटी अभियुक्तगण रणजीत पुत्र मिश्री, किशोरी पुत्र हुकम चन्द नि0 गण शेरनगर थाना नई मण्डी मु0नगर को अभियुक्तगणो के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 हरिश राघव द्वारा वांछित अभियुक्त मुकरम पुत्र मुसर्रफ अली नि0 मदनी चौक महमूद नगर थाना सिविल लाइन मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 विनोद राघव द्वारा वारंटी अभियुक्त अरविन्द पुत्र ओमवीर नि0 ग्राम दतियाना थाना छपार मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 श्री देवा सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त गुरमुख पुत्र स्वर्म सिंह नि0 उदयावीर थाना पुरकाजी मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 शिव दत्त द्वारा वारंटी अभियुक्त भँवर पुत्र बलबीर सिंह नि0 मोहद्दीनपुर थाना खतौली मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त फुकरान पुत्र शाजिद नि0 महलकी थाना जानसठ मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त नौशाद पुत्र हाजीबाबू नि0 मौहल्ला सफीपुर पट्टी लुहसाना रोड नई बस्ती कस्बा व थाना बुढाना मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय खारी द्वारा अभियुक्त कुलदीप पुत्र रणवीर नि0 म0नं0 219 खेडा कंला थाना अलीपुर उत्तरी पश्चिमी नई दिल्ली को ग्राम सांझक से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 देवेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त भूला पुत्र मांगा नि0 बसी कंला थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया।
चोरी का सरिया सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पर पब्लिक को लोगो व वादी पवन कुमार पुत्र मुन्ना नि0 गोकुल कस्बा व थाना शाहपुर द्वारा अभियुक्त जाकिर पुत्र मुमतियाज नि0 बसी कंला थाना शाहपुर मु0नगर को वादी के मस्कन से बाहर से पकडा अभियुक्त के कब्जे से 1.5 कुन्टल सरिया चोरी का बरामद किया गया।
महिला समेत तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा
मुजफ्फरनगर। हत्या के मामले में एक महिला समेत तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई हैं। वर्ष २०१३ में अवैध सम्बन्ध के चलते अभियुक्ता द्वारा अपने प्रेमी व साथी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में मॉनिटरिंग सेल द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई जिसके परिणाम स्वरुप न्यायालय एडीजे ११ मुजफ्फरनगर द्वारा दो अभियुक्तों व एक अभियुक्ता को आजीवन कारावास व १०-१० हजार के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। दण्डित किये गये अभियुक्तगण के नाम नुसरत जहां पत्नी स्व. अली मेहन्दी निवासी कस्बा व थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर, अरशद पुत्र इरशाद निवासी मौहल्ला जुम्मा कस्बा व थाना जानसठ तथा सलीम पुत्र हमीद निवासी मौहल्ला हुसैनपुरा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर बताए गए हैं।
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 34 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक के दौरान ३४ करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए, साथ ही विपक्ष के विरोध के चलते सत्ताधारी पक्ष के विधायक उमेश मलिक और प्रमोद ऊंटवाल के सभी प्रस्तावों को एक मत से निरस्त कराया गया।
बताया जा रहा है कि आज जिला पंचायत में जिला पंचायत बोर्ड का गठन होने के बाद प्रथम बोर्ड बैठक में लगभग ३४ करोड रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए, जैसे ही विपक्ष के सामने बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक और पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल के विकास कार्यों के प्रस्ताव सामने आए तो विपक्ष ने एक ध्वनि मत से सभी प्रस्तावों को निरस्त करने की मांग की। जिस को लेकर विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा किया बाद में निस्तारण निकालते हुए बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक एवं पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल के सभी विकास कार्यों के प्रस्ताव तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रहमपाल व राजीव की जमानत खारिज
मुज़फ्फरनगर। १७ वर्ष पुराने गैंगेस्टर के मामले में सरेंडर हुए मोरना ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रहमपाल व राजीव की जमानत अर्जी पर सुनवाई कल तक के लिए टल गयी है। विशेष अदालत गैंगेस्टर कोर्ट में अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी संदीप सिंह व बचाव पक्ष की ओर से गर्मागर्म बहस हुई और अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी ने जमानत का कड़ा विरोध किया। लेकिन बहस के लिए वचाव पक्ष की ओर से कुछ कागज़ात जमा करने के लिए ओर समय मगे जाने पर विशेष अदालत के ज़ज़ राधेश्याम ने सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी है। बता दे की गत २९ सिंतबर को आरोपियों के विरुद्ध कुर्की वारन्ट जारी होने पर बलिक प्रमुख अनिल राठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रहमपाल वरजीवे ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था जमानत अर्जी दाखिल की थी बाद में तीनों को जेल भेज दिया था।
पुलिस ने दो गौ तस्कर दबौचे
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना प्रभारी व बेगराजपुर चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने संधावली रोड से गौकशी के लिए ले जायी जा रही सात गाय बरामद करने के साथ दो गौ तस्कर अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।
पुलिस के अनुसार पकड़े गये गो तस्कर के नाम गुलबहार पुत्र इरफान निवासी ग्राम लाजपुर थाना लक्सर हरिद्वार,उत्तराखंड व रिजवान पुत्र इस्लाम निवासी श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ बताये जा रहें हैं। पकड़े गये गौ तस्करों से मंसूरपुर पुलिस ने ०६ गाय व ०१ बछिया व गोकशी के उपकरण एक छुरी, एक छुरा, एक बुग्दा लकड़ी, एक दाव, ८ प्लास्टिक के कट्टे आदि व एक कैन्टर भी बरामद की हैं।
आप ने प्रत्याशी घोषित किये
मुजफ्फरनगर। आगामी 2022 के सम्भावित चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी हथकंडों को अपनाते हुए सक्रियता शुरू कर दी है। रूड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने बताया कि पार्टी ने चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए दो दिन पूर्व एक लिस्ट जारी की थी और अब दूसरी लिस्ट जारी हो गयी है जिसमें मुजफ्फरनगर में पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के लिए सनातन धर्म महाविद्यालय के पालिटीकल साइंस के प्रोफेसर डा. अनिल को प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार मीरांपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सेना से सेवानिवृत्त मेजर जोगिंद्र रामराज वाले को प्रभारी बनाया गया है। बालियान ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यद्यपि पार्टी का संगठन इस समय धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहा है लेकिन जैसे जैसे प्रभारी नियुक्त हो जायेंगे वैसे-वैसे प्रभारी अपनी टीमों के साथ फिल्ड में उतरेंगे। उनके कार्यकर्ता गली मौहल्लों में जाकर लोगों से तीन प्रकार के फार्म भरवायेंगे। इस प्रकार संगठन सडकों पर नजर आयेगा और पार्टी की मजबूती के बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि बाकी चार विधानसभा के प्रभारी शीघ्र ही घोषित किये जायेंगे। पत्रकार वार्ता में सतेंद्र, हाजी तसव्वुर हुसैन, किसान प्रकोष्ठ के नितिन बालियान, मीरांपुर के अनुराग अहलावत, बुढ़ाना के अशोक बालियान सहित वसीम मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।
समाजवादी लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी का गठन
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर आयोजित समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला कार्यकारिणी परिचय मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला महासचिव मौ रागीब द्वारा किया गया। कार्यकारिणी परिचय मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि पदाधिकारी बनाए गए सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों,बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी किसान मजदूर की दुर्दशा,नौकरी से वंचित किए गए युवाओं में सेक्टर व बूथ स्तर पर भाजपा सरकार की नाकामी की जनता में पोल खोलने का काम करें। समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को फिर से उन्नति देने के लिए व जनहित की योजनाओं को फिर से लागू करने के लिए सपा सरकार लाना जरूरी है। सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर अभियान में जुट जाएं।पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा अंसार आढ़ती,समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन व युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन,सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी ने कार्यकरिणी पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फ्लॉप होने के बाद भेदभाव व दमन के जोर पर उत्पीड़न करते हुए मूल मुद्दों से ध्यान हटाकर जनता से एक बार फिर वोट हड़पना चाहती है। सपा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में सांप्रदायिक एकता व भाईचारे को मजबूत करने के लिए सतर्क व लामबंद रहे। आज के प्रोग्राम में लोहिया वाहिनी जिला महासचिव मौ रागिब जिला उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी आशीष त्यागी,आशु मलिक, मुरसलीन चौधरी, शाहिद कुरेशी,जिला कोषाध्यक्ष विष्णु गोयल,जिला सचिव पंकज सैनी,मुकीम अहमद, अनिल कुमार,फारूक,अमित कुमार,आकाश ठाकुर, तहसीन अहमद,मौ अली को बनाया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य में विकास कुमार कटारिया, अंकित कुमार,मौ मुस्तकीम, सोनू पाल,अनीस, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
31 गोदामों के निर्माण कार्य का शिलान्यास
मुज़फ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक की ओर से आत्मनिर्भर भारत योजना अंतर्गत जनपद में १४ तथा शामली में १७ गोदाम का शिलान्यास किया गया।
आत्मनिर्भर भारत योजना अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में १४ तथा शामली में १७ गोदाम का शिलान्यास कृषि अवस्थापना निधि योजना अंतर्गत ३१ गोदामों का शिलान्यास मुकुट बिहारी वर्मा सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधायक उमेश मलिक, बैंक अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, संचालक वीरेंद्र सिंह, दिनेश बालियान, संदीप मलिक, विशेष सरोहा, योगेश कुमार, सोमवीर सिंह के साथ-साथ सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता जनपद मुजफ्फरनगर रत्नाकर सिंह, जनपद शामली राजवीर सिंह एवं बैंक के समस्त उप महाप्रबंधक, बैंक स्टाफ संबंधित समिति सचिव एवं सभापति की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
दो दारोगा हुए रिटायर्ड
मुजफ्फरनगर। महिला थाना में तैनात दो दारोगा प्रेमचंद सिंह व संतोष चौधरी आज रिटायर्ड हो गए हैं, जिस पर
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार व महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी व समस्त स्टाफ ने रिटायर्ड दारोगाओ को भावभीनी विदाई दी।
सी ओ सिटी कुलदीप कुमार व महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने फूल माला पहना कर व उपहार देकर विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर सी ओ सिटी कुलदीप कुमार ने कहा कि संतोष व प्रेमचंद का कार्यकाल सराहनीय रहा तथा कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के रूप में इन्हें याद किया जाएगा।तो वही थाना प्रभारी महिला निधि चौधरी ने कहा कि एस आई संतोष व प्रेमचंद को जो भी जिम्मेवारी दी गई उसे पूरी ईमानदारी से किया हैं रिटायर्ड होने के एक दिन पहले तक इन्होंने ड्यूटी को बखूबी अंजाम दिया है और कभी भी वर्दी पर दाग लगने नहीं दिया। यह सभी के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर महिला थाना का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने दोनो उपनिरीक्षको के कार्य की प्रशंसा की।
सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन
मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर आज पुलिस ने गांधी गिरी दिखाते हुए वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर नसीहत दी।
यातायात पुलिस द्वारा महावीर चोक मुज़फ्फरनगर पर सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा के नारे के साथ सड़क सुरक्षा के नियमों/ यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले बाइक व कार चालकों को डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति जनपद मुज़फ्फरनगर, यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर से धर्मेन्द्र सिंह, सी पी सिंह व उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग जनपद मुज़फ्फरनगर से संजय राणा व सदनपाल सिंह द्वारा गुलाब के फूल देकर गलती का एहसास कराया गया एवं भविष्य में सड़क – सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा किया गया व विशेष रूप से नाबालिगों से वाहन न चलाने की अपील की गई। सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी हेतु पम्फ्लेट्स /हैंडबिल वितरित किए गए। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में मो. आरिफ व संजय का सहयोग रहा।
र्स्वणकार चेतना यात्रा का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। सोनार समाज ने भगतसिह रोड स्थित सोनार धर्मशाला में र्स्वणकार चेतना यात्रा का स्वागत किया गया। स्वागत यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक बाबूलाल र्स्वणकार ,गोपाल सोनी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजमोहन वर्मा ने की तथा संचालन नरेन्द्र वर्मा एडवोकेट ने किया। मुख्य अतिथि बाबूलाल र्स्वणकार ने कहा कि हमें बच्चों को शिक्षित करना होगा तभी र्स्वणकार समाज तरक्की कर सकेगा। हमें अपने समाज में अच्छे नेता पैदा करने होगें। किसी भी राजनैतिक पार्टी ने समाज को सम्मान नही दिया है। 2022 के चुनाव में जो भी पार्टी सोनार समाज को सम्मान देगी समाज उसी के साथ होगा। यह यात्रा 16 अगस्त से प्रारम्भ हुई है जो 75 जनपदां कीं 403 विधान सभाओं का भ्रमण कर लखनउ पहुचेगी। लखनउ में 17 नवम्बर को विशाल महापंचायत करेगी। गोपाल सोनी ने सभी समाज के लोगों से भारी सख्या में 17 नवम्बर को लखनउ पहुचने का आहवान किया। इस मौके पर पवन वर्मा अध्य़क्ष,सुनील वर्मा, सपा नेता राहुल वर्मा, इ0 उमेशचन्द वर्मा, नन्दकिशोर वर्मा,सुशील वर्मा, अजय वर्मा चरथावल, मनोज वर्मा सभासद,सुरेश वर्मा गाजियाबाद, रोशनलाल वर्मा,शिवकुमार वर्मा, मा0 भोपाल वर्मा,सेवाराम वर्मा,कवरपाल वर्मा, महेश वर्मा, जयभगवान वर्मा,राधेश्याम वर्मा सहित सैकडों की सख्या में लोग मौजूद थे।
कॉलेज में जाकर डायरी व पेन देकर सम्मानित किया
मुजफ्फनगर। महानगर समाजवादी छात्र सभा मुजफ्फरनगर द्वारा प्रदेश नेतृत्व छात्र सभा द्वारा निर्देशित शिक्षक गणों को कॉलेज मै जाकर डायरी पेन देकर सम्मानित करना व छात्रों के बीच में जाकर गोष्टी करने का कार्यक्रम नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध बालियान द्वारा किया गया जिसमें प्रभारी के रूप में प्रदेश सचिव छात्र सभा विभा चौधरी रही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी शलभ गुप्ता एडवोकेट और महानगर उपाध्यक्ष जनार्दन विश्वकर्मा पूर्व सभासद रहे।
कार्यक्रम के अनुसार एस .डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के प्रिंसिपल संदीप गर्ग, रोहन त्यागी, श्रीमती मंजू मल्होत्रा, रेनू गर्ग, एसडी डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल पीके श्रीवास्तव को और प्रकाश चोक स्थित स्टडी प्वाइंट कोचिंग सेंटर पर अनिरुद्ध बालियान के नेतृत्व में छात्रों के द्वारा डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रभारी छात्र सभा प्रदेश सचिव विभा चौधरी व नगर अध्यक्ष छात्र सभा अनिरुद्ध बालियान ने छात्रों के बीच गोष्ठी की और छात्रों से संबंधित समस्याओं को लेकर बातचीत की और उनका निदान कराने का वायदा किया छात्र छात्राओं को विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है और हमेशा छात्र हित मै संघर्ष करती रहेगी । महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट और महानगर उपाध्यक्ष जनार्दन विश्वकर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आप लोग देश का भविष्य है आप लोग देश की दिशा और दशा को तय करते हैं आप मै से कल को कोई पढ़ लिख कर वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस बनेगा समाजवादी पार्टी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है और आज जो समस्याएं छात्रों को आ रही है चाहे वो छात्रवृत्ति का ना मिलना हो ,चाहे करोना काल में पढ़ाई ना चलते हुए भी फीस देना हो ,लैपटॉप योजना का बन्द होना आदि समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी सदा आपके लिए संघर्षरत रहेगी । मुख्य रूप से छात्र सूर्य गुर्जर, अंशिका, नेहा, अंबिका, शिवानी, नीतीश, विशेष, पार्थिक, पुलकित, अंकित, मिंटू आदि छात्र मौजूद रहे।

