उत्तर प्रदेश

Meerut News: प्रदेश में गुंडों की नहीं, कानून की सरकार, जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे विपक्षी -केशव प्रसाद मौर्य

Meerut News: उप मुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने कृषि आंदोलन  पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह कृषि आंदोलन नहीं है। ये विपक्षी पार्टियों का सुनियोजित आंदोलन है। उन्होंने ललकारते हुए कहा कि कृषि आंदोलन के बहाने सरकार के खिलाफ साजिश की जा रही है। यदि किसी को चुनाव लडना है तो वह आगामी चुनाव में पूरी तरह से चुनाव मैदान में सामने आए। किसान भाजपा के साथ है और रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने गन्ना किसानों को रेट बढाकर तोहफा दिया है। रालोद, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जरूरतमंदों के खाते में सीधे लाभ पहुंचता है। इसलिए इन विपक्षी पार्टियों की दुकान बंद हो गई है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनकी दुकान बंद कर दी है। अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है। जो सीट जीते हैं, वहां भी काम हो रहा है। जो नहीं जीते वहां भी काम कर रही है। 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का काम सरकार कर रही है। अब बिजली चले जाने का समाचार नहीं बनता है।

उन्होंने कहा कि अपराध मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने का काम सरकार कर रही है। जनता लगातार आशीर्वाद दे रही है। आगे भी वोट के साथ अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि 2014 से लगातार भाजपा प्रदेश का विकास कर रही है।

प्रदेश में गुंडों की नहीं, कानून की सरकार है। विकास के लिए देश और प्रदेश में एक पार्टी की सरकार चाहिए। विकास की गंगा बह रही है, गांव गांव का विकास हो रहा है। अगर सपा की सरकार बनती तो प्रदेश खाली हो जाता।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि चार सौ से ज्यादा सीटें जीतेंगे। 2017 में भी वह 300 से ज्यादा सीट जीतने का दावा करते थे। उनकी बातों में कोई दम नहीं है। उनकी कोई बात में सच्चाई नहीं है। मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें। जनता सब जानती है।

2022 में फिर भाजपा को जनता जनार्दन का समर्थन प्राप्त होगा, गुंडागर्दी भ्रष्टाचार की सरकार नहीं बनेगी। सपा,बसपा,कांग्रेस की सरकारों में 100 रुपये जनता के लिए जाते थे तो 85 रुपये भ्रष्टाचार में खत्म हो जाते थे। विपक्ष के लोगों को खाने का मौका नहीं मिल रहा है। नतीजन,वे लगातार जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे।

उन्होंने कहा कि मेरठ और प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पूरी ताकत लगाकर 2022 की तैयारी करें। जनता आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। 2022 का चुनाव चुनौतियों का चुनाव होगा विकास का चुनाव होगा। रैपिड रेल, एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे का काम न रुके इसके लिये 2022 में भाजपा की सरकार बनाएं।

सर्किट हाउस में कड़ी सुरक्षा के बीच उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर उन्होंने 107 करोड़ रूपये कि 77 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। बुलंदशहर में 83 करोड़ रुपये की लागत से गंगा पुल का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान सर्किट हाउस में मुख्य गेट से लेकर अंदर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =