उत्तर प्रदेश

Kanpur News: समाजवादी पार्टी के युवा नेता Harsh Yadav की गोली मारकर हत्या

Kanpur News:  देर रात Samajwadi Party के एक युवा नेता Harsh Yadav की गोली मारकर हत्या  कर दी गई। उन्हें कई गोलियां मारी गईं।जानकारी के मुताबिक हमलावर ने कनपटी में सटाकर एक गोली मारी, इसके बाद दो गोली और मारते हुए मौके से फरार हो गए। समाजवादी पार्टी के युवा नेता की मौके पर ही मौत  हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

कानपुर देहात के भोगनीपुर के रहने वाले समाजवादी पार्टी के युवा नेता हर्ष यादव  वर्तमान समय में कानपुर के बर्रा 2 में अपने ननिहाल में रह रहे थे। हर्ष यादव एक प्राइवेट कालेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे और उन्हें कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी युवजन सभा कानपुर देहात का जिला उपाध्यक्ष भी बनाया गया था।

शुक्रवार देर रात वह अपने दोस्तों के साथ सब्जी मंडी चौराहे पर स्थित दूध डेयरी के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे तभी मौके पर एक सफारी गाड़ी आई और सफारी से कुछ युवक उतरे और गाली गलौज करने लगे। गाली-गलौज करते हुए हमलावरों ने पिस्टल से फायर किए, जिस पर हर्ष के साथी मौके से भागने लगे तो हर्ष भी घबड़ा कर भागने लगा। इस पर हमलावर ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और कनपटी में सटाकर गोली मार दी।

हत्या के बाद सफारी सवार करीब पांच मिनट वहीं रुका रहा। फायरिग से भगदड़ मच गई। हर्ष को लहूलुहान हालत में पटेल चौक के पास स्थित नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =