उत्तर प्रदेश

Shamli News: दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक मजिस्ट्रेट पर गुस्साए लोगों ने कर दिया था हमला 

Shamli News: कैराना के कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल में न्यायिक मजिस्ट्रेट पर हुए हमले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, उधर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने घटना को षड्यंत्र का हिस्सा बताकर अधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।

शामली के कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल में चार दिन पूर्व नगर पालिका परिषद की खाली पडी जमीन पर सफाई कराने के लिए गए न्यायिक मजिस्ट्रेट को कुरैशी समाज के लोगों के द्वारा भारी विरोध का सामना करना पडा था। विरोध बढता देख जब न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वहां से जाना चाहा तो भीड ने उग्र होते हुए उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

इसके बाद किसी तरह से बचकर वहां से निकल पाए थे। मामले को लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह के द्वारा थाने में सात नामजद तथा 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट पर हमले से जुड़े इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद दो आरोपियों आफताब व जान मौहम्मद कुरैशी मौहल्ला खैल निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

उधर मामले को लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट का कहना है कि उनके ऊपर हुए हमले में उन्हें साजिश नजर आ रही है। उनका कहना है कि एक आम आदमी की इतनी हिम्मत नही होती कि वह किसी अधिकारी के ऊपर हमला कर दे। वह हमले के समय भाजपा नेता नरेश के घर पर बैठे थे, उसी समय योजनाबद्ध तरीके से लोगों का एक समूह उनके घर के अंदर दाखिल हुआ और उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। 

Shamli News: जमीन से कूड़ा हटवा रहे एसडीएम की कार पर भीड़ ने हमला किया

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =