Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भतीजों पर लगाया आरोप

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News:तितावी थाना क्षेत्र के गांव पीपलशाह निवासी 90 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। उसके तीन बेटियों ने अपने चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कुछ समय पूर्व वृद्ध ने अपनी कृषि भूमि अपने भतीजों के नाम कर दी थी।

पीपलशाह निवासी वृद्ध इलम सिंह अपने परिवार के साथ भंडारे करने के लिए निकले थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़घ् गयी। परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वृद्ध की तीन बेटी शिक्षा देवी, सुधा व राज दुलारी ने अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए तितावी थाने पर तहरीर दी है।

उनका कहना है कि उनके पिता की सम्पत्ति के लालच में गला दबाकर हत्या की गयी। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कुछ दिन पूर्व वृद्ध ने अपनी कृषि भूमि को अपने भतीजों के नाम कर दी थी। इस मामले को लेकर तहसील में काफी हंगामा भी हुआ था। वृद्ध की कृषि भूमि पर तीनों बेटिया अपना हक बता रही थी

जबकि वृद्ध यह भूमि उनके नाम न करते हुए अपने भतीजों के नाम पर कर दी। एसओ तितावी मुकेश सोलंकी का कहना है कि वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उनकी तीन बेटियों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले को लेकर जांच कराई जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =