Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय द्वारा समूह दौड़ का आयोजन किया

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। प्रातः ७.०० बजे पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत रन फॉर फिट २.० (थीम जन भागीदारी से जन आंदोलन) में समूह दौड़ का आयोजन किया गया ।

यह आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक, मुजफ्फरनगर के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया एवं फिट फ़ॉर रन के अंतर्गत दौड़ लगाई।

इस अवसर पर श्री विशाल अग्रवाल मंडल प्रमुख मुजफ्फरनगर ने पंजाब नैशनल बैंक के स्टाफ सदस्यों एवं आम जनता से अपील की है कि वह इस कार्यक्रम में हिस्सा लें और इस अभियान को आम लोगों का अभियान बनाएं।

उन्होंने कहा कि हम देश की आजादी की ७५वीं सालगिरह मना रहे हैं, लिहाजा हमे संकल्प लेना होगा कि हम फिट रहेंगे और देश को स्वस्थ्य बनाएंगे क्योंकि फिट और स्वस्थ्य इंडिया ही मजबूत इंडिया बना सकता है।

यह दौड़ देश के सभी मंत्रालयों,विभागों द्वारा आयोजित की जा रही है जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करेगी ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − four =