वैश्विक

आरटीआई का स्क्रीनशॉट शेयर: कोवैक्सीन बनाने के लिए 20 दिन के बछड़े की हत्या की जाती है-पंधी 

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय संयोजक गौरव पंधी  ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक आरटीआई का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। गौरव ने आरोप लगाया था कि कोवैक्सीन बनाने के लिए 20 दिन के बछड़े की हत्या की जाती है।इसे लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “भारत में निर्मित कोवैक्सीन को लेकर कांग्रेस ने जो भ्रम फैलाया है वो महापाप है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि कोवैक्सीन में गाय के बछड़े का सीरम/खून होता है। कांग्रेस ये भ्रम फैला रही है कि गाय के बछड़े को मारकर ये वैक्सीन तैयार किया गया है।”

पात्रा ने आगे कहा, “वैज्ञानिक समुदाय और स्वास्थ्य मंत्रालय का इस विषय को लेकर स्पष्टीकरण स्पष्ट रूप से कहता है कि कोवैक्सीन में बछड़े या गाय का खून नहीं है। यह पूरी तरह सुरक्षित है। जिस प्रकार एक सांप्रदायिक एंगल देकर इसे अपभ्रंशित करने की कोशिश की जा रही है ऐसा कोई भी अपभ्रंश नहीं है।”

https://twitter.com/GauravPandhi/status/1405025282239582212?s=20

इस बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62 हजार 224 नए केस सामने आए हैं। यह लगातार दूसरा दिन है, जब देश में नए संक्रमितों की संख्या 60 हजार से थोड़ा ज्यादा रही है। हालांकि, मौतों का आंकड़ा अब भी ढाई हजार के पार बना हुआ है। पिछले एक दिन में ही 2542 लोगों की जान गई है। फिलहाल देश में 8.65 लाख एक्टिव केस हैं। अब तक देश में कोरोना के 2 करोड़ 96 लाख से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं, जबकि कुल 3.79 लाख मौतें भी हो चुकी हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + twenty =