आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ की एक किसान चौपाल का आयोजन
आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ की एक किसान चौपाल का आयोजन चांदपुर गांव में हुआ जिसमें किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश त्यागी जी उपस्थित रहे
आज चांदपुर गांव में प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी जी ने पहुंचकर एक चौपाल सभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने दिल्ली मॉडल का जिक्र करते हुए वहां की उपलब्धियों को गिनाया
जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ ने मुजफ्फरनगर की किसान प्रकोष्ठ की टीम का गठन किया गया. चांदपुर निवासी जयवीर ठाकरान जी को जिलाध्यक्ष व अमरदीप काकरान जी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया और सैकड़ो लोगों को प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी जी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई
.@AamAadmiParty किसान प्रकोष्ठ की किसान चौपाल का आयोजन चांदपुर गांव में हुआ. प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी ने दिल्ली मॉडल का जिक्र करते हुए वहां की उपलब्धियों को गिनाया. मुजफ्फरनगर की किसान प्रकोष्ठ की टीम का गठन. pic.twitter.com/cGbWoEFUIn
— News & Features Network (@mzn_news) January 17, 2021
जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में आती है तो आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करेगी
जिला मीडिया प्रभारी वसी खैरी ने बताया कि किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए आम आदमी पार्टी ने 2 मिनट का मौन धारण किया
जय वीर ठाकरान जी ने पार्टी के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष बनने पर कहा कि मैं जय वीर ठाकरान पार्टी को आगे बढ़ाने में कार्य करता रहूंगा और किसानों के जो ट्यूबवेल के बिजली बिल इतने ज्यादा आ रहे हैं उससे उत्तर प्रदेश का किसान त्रस्त है
किसान चौपाल अध्यक्षता सूरजपाल अमीन जीने की संचालन कमल वशिष्ठ ने किया. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रोहन त्यागी जिला महासचिव तसव्वुर हुसैन जिला मीडिया प्रभारी वसी खैरी हरपाल सिंह डॉक्टर मुसर्रत नबी डॉक्टर सचिन सिताब त्यागी सतेंद्र मान डॉ अमित गोलियान सोहन पाल सिंह प्रवीण बालियान प्रवेश कुमार एडवोकेट सचिन कुमार मनदीप प्रिंस मौजूद रहे
