Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

श्री राम कॉलेज की छात्राओ ने डीएम से मदद की गुहार लगाई

मुजफ्फरनगर।  कॉलेज की छात्राओ ने डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित शिकायती पत्र मे छात्रवृत्ति शुक्ल प्रतिपुर्ति न होने के कारण यूनिर्वसिटी फार्म जमा न करने का आरोप लगाते हुए मदद की गुहार लगाई।

कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंची श्री राम कॉलेज की बी.एड.द्वितिय वर्ष की छात्राओ ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि वे सभी श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर मे बी.एड.द्वितिय वर्ष की छात्राएं है।

प्रार्थीयागणो ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर कालेज मे बी.एड. हेतु शिक्षा सत्र 2018-19 में एडमिशान लिया था। तथा कालेज को शुल्क की प्रतिपुर्ति शासन द्वारा मिलने वाली अनुसूचित जाति हेतु देय छात्रवृत्ति से होने वाली थी।

उन्होने प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के बाद द्वितिय वर्ष मे एडमिशल लिया तथा द्वितिय वर्ष की छात्रवृत्ति कॉलेज को प्राप्त हो चुकी है। कॉलेज छात्राओ का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन अब प्रार्थीयागणो का यूनिर्वसिटी फार्म जमा करने से इंकार कर रहा है।

उनका कहना है कि हमे आपका प्रथम वर्ष का छात्रवृत्ति से शुल्क प्राप्त नही हुआ है। छात्रवृत्ति प्रथम वर्ष की नही आई है। छात्राओ का कहना है कि प्रथम वर्ष का कालेज शुल्क 52,000 रूपये जमा कराने को कहा गया है।

अन्यथा उनका द्वितिय वर्ष हेतु परीक्षा फार्म युनिवर्सिटी को नही भेजा जाएगा। छात्राओ का कहना है कि उनके परिवार जनो की आर्थिक स्थिती ठीक नही है। अतः उनकी मदद की जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे कु.मोनीदेवी,ज्योति रानी, कु.पूजा देवी, कु.प्रीति रानी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − four =