Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा वोट न देने की धमकी: विधायक विक्रम सैनी ने दिया ये बयान

मुजफ्फरनगर। ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा विधानसभा चुनाव में वोट न देने के ऐलान के बाद खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने आज बडा बयान दिया है। विक्रम सैनी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग पूरी तरह भाजपा व उनके साथ हैं

ओर जो लोग उनके बहिष्कार की धमकी दे रहे हैं, वह दूसरे राजनीतिक दलों से जुडे हैं।आज खतौली में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने ब्राह्मण समाज के लोगां द्वारा चुनाव में उनका बहिष्कार किए जाने के ऐलान पर कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग पूरी तरह उनके व भाजपा के साथ हैं।

 

जो लोग उनके बहिष्कार व वोट न देने की धमकी दे रहे हैं वह दूसरे राजनीतिक दलों से जुडे हैं। उन्होने कहा कि आज 98 प्रतिशत हिंदू मतदाता भाजपा के साथ हैं।

Posted by News & Feature Network: Regional News on Tuesday, September 22, 2020

 

जो लोग उनके बहिष्कार व वोट न देने की धमकी दे रहे हैं वह दूसरे राजनीतिक दलों से जुडे हैं। उन्होने कहा कि आज 98 प्रतिशत हिंदू मतदाता भाजपा के साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के खतौली सीट से विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए समाज के लोगों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाकर ब्राह्मण समाज के लोगां ने मुख्यमंत्री से उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था।

सोमवार को राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किये जाने पर गहरा आक्रोश प्रकट किया गया।

महासंघ के आह्नान पर ब्राह्मण समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और भारतीय किसान यूनियन के डीएम कार्यालय पर चल रहे धरने के बीच ही भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को दिया।

समाज के प्रभुध लोगो ने आने वाले समय मे एक ओर सामूहिक वादा किया कि अबकी बार जो पार्टी विधायक विक्रम सैनी को टिकट देगी ब्राह्मण समाज उसके खिलाफ वोट करेगा। प्रशासन के माध्यम से मुख्य मंत्री से उक्त विधायक के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की।

विधायक विक्रम सैनी ने गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर किया शुभारंभ

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21442 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + nineteen =