श्री महाकाल बटुक भैरव महोत्सव पर धूमधाम के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। श्री महाकाल बटुक भैरव एवं शनिदेव सिद्धपीठ मन्दिर के तत्वाधान मे चल रहे भैरवाष्टमी महोत्सव के उपलक्ष मे विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मे अनेक सुन्दर-सुन्दर झंाकिया व बैण्ड बाजे सम्मलित रहे।
ग्राम कल्लरपुर कछौली स्थित श्री महाकाल भैरव एवं शनिदेव सिद्धपीठ मन्दिर के तत्वाधान मे आज प्रातः 10 बजे श्री बालाजी धाम मन्दिर, नई मन्डी कूकडा रोड से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।
जो श्री बालाजी धाम से प्रारम्भ होकर नई मन्डी के अनेक बाजारों से होती हुई गौशाला रोड से नई मन्डी भोपा पुल से टाउन हाॅल रोड से बालाजी चैक,शिव चैक,रूडकी रोड से जिला अस्पताल से ग्राम शाहबुददीनपुर से होती हुई मिमलाना से होकर ग्राम कल्लरपुर कछौली श्री भैरव धाम मन्दिर पहंुंची।
श्री भैरव धाम कल्लरपुर कछौली के महन्त ठाकुर नकली सिह गुरू जी ने बताया कि 18 नवम्बर दिन सोमवार को वेदी पूजन व झण्डारोहन प्रातः 9 बजे तथा श्री सुन्दर काण्ड पाठ प्रातः 10 बजे होगा। मंगलवार को 19 नवम्बर को विशाल जागरण संाय 8 बजे हवन व रूद्राभिषेक रात्रि 12 बजे होगा। धार्मिक अनुष्ठानो के क्रम मे बुधवार 20 नवम्बर को प्रातः पुर्णाहुति होगी।
श्री बालाजी धाम मन्दिर से विशाल शोभायात्रा के प्रारम्भ अवसर पर महन्त ठाकुर नकली सिह गुरू जी, पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, अरविंद भारद्वाज, रविन्द्र चैधरी, अनिल मुन्नू, समाजसेवी इं. अशोक अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, इन्द्रसैन बिंदल, कमल किशोर राणा, मुकेश धीमान, डब्बू चैधरी, डा.राकेश सिंघल, समुन्दर, पवन पंाचाल, तरूण गोयल, बब्लू शर्मा, अमित पुण्डीर, अभिषेक, साधुराम शर्मा, ओ.पी.सैनी, चैधरी उपेन्द्र, विजय पाल पंाचाल, राजू भाई, जगदीश पांचाल, चै.कविन्द्र, संजय जैन, राजकुमार आदि अनेक भक्तगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
