समाचार (Muzaffarnagar News)
सनातन धर्म संसद का हुआ आयोजन
भोपा। पौराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ स्थित हनुमद्धाम में आयोजित सनातन धर्म संसद में देश को आतंकवाद से बचाकर चहुमुंखी विकास, सनातन धर्म बोर्ड के गठन तथा जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के साथ ें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाने की पुरजोर आवाज उठी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हिन्दू संघर्ष समिति द्वारा भोपा क्षेत्र स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल शुकतीर्थ के हनुमद्धाम में सनातन धर्म संसद आयोजित की गई। जिसमें देशभर से पधारे महामण्डलेश्वरों ने सतातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर अपने’-अपने विचार व्यक्त किए। धर्म संसद में इस बात पर भी विस्तृत चर्चा की गई कि भारत को कैसे हिन्दू राष्ट्र बनाया जाए। कार्यक्रम के माध्यम से इस बात पर भी जोर दिया गया कि देश को किस प्रकार अराजकता से बचाया जाए। मंच के माध्यम से सब का साथ, सबका विकास की बात कही गई। गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिये जाने की मंाग के साथ ही सबका-साथ, सबका विकास, नारी उत्थान, देशभक्ति, मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर रखने आदि कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई। सनातन धर्म संसद में पहंुचे महामण्डलेश्वरों, धर्माचार्यो तथा धर्म संसद में उमडी भारी भीड ने एकमत से देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने, सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए गंाव-गंाव, घर-परिवार तक जागृति अभियान चलाए जाने की बात कही। मंच के माध्यम से सभी से आहवान किया गया कि सतातन धर्म के लिए सभी को आगे आना होगा। घरों में माताए-बहनें भी इस अभियान से जुडे तथा इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। महामण्डलेश्वर स्वामी विवेकानन्द महाराज, हनुमद्धाम के नैष्ठिक ब्रहमचारी केशवानन्द महाराज,ओमानन्द महाराज, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, समाजसेवी देवराज पंवार, संयुक्त हिन्दू मोर्चा से नरेन्द्र पंवार उर्फ साधु, हिन्दूवादी नेता ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, हिन्दूवादी नेता बिटटू सिखेडा, पूनम चैधरी, उज्जवल पंडित, अमित राठी मोरना, मुकेश त्यागी, अंकुर राणा, राम सिंह, अमित गुप्ता, श्ंाकर सिंह भोला, दिनेश कुमार, चेतन देव विश्वकर्मा, सुभाष चैहान, समाजसेवी सतपाल मान, क्रान्ति सेना नेता लोकेश सेनी सहित विभिन्न हिन्दू संगठनो से जुडे पदाधिकारी, कार्यकर्ता, साधु-सन्त तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
मुल्जिमों की पेशेवर जमानती तैयार कर जमानत कराने वाला दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।थाना खालापार पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से पेशेवर जमानती तैयार कर मुल्जिमों की जमानत कराने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र तथा 02 आधार कार्ड बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं थाना प्रभारी खालापार श्री महावीर सिंह चैहान के नेतृत्व में थाना खालापार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । थाना खालापार पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग एक शातिर अभियुक्त आशु जैन पुत्र नरेश जैन निवासी कृष्णापुरी, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर को तबलशा रोड से गिरफ्तार किया गया था गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व 02 आधार कार्ड बरामद किये गये। अभियुक्त से उक्त आधारकार्डों के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मुजफ्फरनगर कचहरी में वकीलों के पास कार्य करता हैं वही उसे पता चला कि बहुत से व्यक्तियों को जमानती नही मिल पाते हैं जिसके कारण उनकी जमानत नही हो पाती है। अभियुक्त आशु जैन उपरोक्त द्वारा अपनी सम्पत्ती के कागजात तहसील से निकवाये गये तथा कुछ फर्जी जमानती तैयार किये गये। अभियुक्त एसे व्यक्तियों की तलाश करता था जिन्हे जमानती नही मिलते हैं उसके बाद वकीलों से सांठ-गांठ कर अपनी जमीन के कागजात लगाकर पेशेवर जमानतियों के माध्यम से मुल्जिमों की जमानत कराता है। थाना खालापार पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त आशु जैन पुत्र नरेश जैन निवासी कृष्णापुरी, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राकेश कुमार, है0का0 जयदीप नागर, का0 नीरज कुमार, का0 2197 रविन्द्र कुमार थाना खालापार शामिल रहे।
पुलिस ने जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
तितावी। तितावी थाना क्षेत्र के बघरा गांव स्थित सचिवालय में साइबर अपराधों की रोकथाम और नशे के बढ़ते खतरे को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीओ फुगाना नीरज कुमार और थानाध्यक्ष तितावी पवन चैधरी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ नीरज कुमार ने बढ़ते नशे और ऑनलाइन ठगी के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, फोन कॉल्स और अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए साइबर ठग आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा न करें। नशे के दुष्प्रभावों पर बोलते हुए तितावी थानाध्यक्ष पवन चैधरी ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने अपील कर कहा कि हम सबको मिलकर समाज को नशामुक्त बनाना है। अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें। क्योंकि नशा व्यक्ति को अंदर से खत्म कर देता है। उन्होंने यह भी कहा कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और सीओ नीरज कुमार ने सभी को नशा विरोधी शपथ दिलाई। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार, मोहम्मद आसिफ, गुलज़ार, तहसीन बाटा, डॉव तनवीर आदि सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
अमृत इंटर कॉलेज में प्रतिमा अनावरण एव पुरातन छात्र मिलन समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया
कॉलेज के सस्थापक स्व सरदार श्याम सिंह की मूर्ति की स्थापना की गई
रोहाना। रोहाना कस्बे स्थित अमृत इंटर कॉलेज के प्रांगण में पुरातन छात्र मिलन समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे स्व सरदार श्यामसिंह की मूर्ति की स्थापना भी की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे ताहिर हुसैन न्यायाधीश हाईकोर्ट, विवेक बालियान, कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, अनिल कुमार कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, ब्लॉक प्रमुख चरथावल अक्षय पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी बरला ने मा सस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ताहिर हुसैन हाईकोर्ट के न्यायाधीश व संचालन मास्टर सुवदेश कौशिक ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने बताया की स्व सरदार श्याम सिंह ने पंजाब से आकर सन 1933 में रोहाना चीनी मिल की स्थापना की थी। तथा उसके बाद सन 1943 में अमृत इंटर कॉलेज की स्थापना की। और सन 1980 में में भी इसी स्कूल का छात्र रहा हूँ। मैने भी इस स्कूल से पढ़ाई की है। बाद में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं सहित खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वही कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा क्षेत्र के तीन किसानों को प्रतिमा भेट कर सम्मानित किया गया। वही पुरातन छात्र व अध्यापको को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर कार्यक्रम में पहुँचने पर स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक बालियान, कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री, अनिल कुमार केबिनेट मंत्री, अक्षय पुंडीर ब्लॉक प्रमुख चरथावल, अरुण त्यागी जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधानचार्य धर्मपाल त्यागी, रणधीर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, यूएस तेवतिया, जीएम लोकेश बालियान, अनिल त्यागी चेयरमैन गन्ना सामिति रोहाना, सुभाष प्रधान बेगमपुर, सहेंद्र प्रधान बधाई खुर्द, मास्टर संजीव त्यागी, शशाक भारती, सुभाष सिंह, हरकेश सिंह, जितेंद्र त्यागी, अश्वनी त्यागी, सुखेदव सरदार, बिल्ला सरदार, मनोज त्यागी बहेडी, आदि सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
शिक्षकों ने विभिन्न समस्याआंे को लेकर सांसद चंदन सिंह चैहान को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों से जुडी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बिजनौर संासद चन्दन चैहान को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष बालेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सिविल लाईन स्थित संासद चन्दन चैहान के आवास पर पहंुचे शिक्षकों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मंाग की गई कि 2010 के द्वारा स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा 8 में अध्यापक के रूप मे नियुक्ति की पात्रता हेतु योग्यता निर्धारित की गई है। जो कि निम्नवत है। जिनमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ उच्चतर माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद विनियम, 2002 के अनुसार प्राप्त किया गया हो। या राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा निरूपित मार्गदर्शी सिद्धान्तों के अधीन उपयुक्त सरकारों द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता टी.ई.टी में उत्तीर्ण, कक्षा 6 से 8 तक बी.ए/बी.एस.सी. और प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा या न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ बी.ए./बी.एस.सी. एवं शिक्षा शास्त्र मे एक वर्षीय स्नातक आदि विभिन्न मंागो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालो शिक्षक नेता बालेन्द्र कुमार,राजेन्द्र सिंह, ठा.प्रवीण सिंह आदि शिक्षक नेता मौजूद रहे।
एसआईआर शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डीएम उमेश मिश्रा ने एसआईआर के लिए लगाए गए कैंप का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसआईआर प्रक्रिया के अंतिम दौर के चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आला अधिकारियों के निर्देशन में एसआईआर फार्म भरवाने के लिए विभिन्न स्कूल/काॅलेजो में शिविर लगाए गए है। दोपहर के वक्त एसआईआर कैम्प पहंुचे डीएम उमेश मिश्रा व सिटी मजिस्टेªट पंकज प्रकाश राठौर ने कैंपो का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्श्क दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा एसआईआर को लेकर पूर्व मे ही विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है। इसी संदर्भ मंे कई स्थानो पर एसआईआर कैम्प लगाए गए हैं। ताकि जो व्यक्ति अभी तक अपना एसआईआर फार्म नही भर सके हैं। वो अपना एसआईआर भर ले ताकि इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराया जा सके।
ट्रैक्टर पलटने से घायल
चरथावल। क्षेत्र में एक ट्रैक्टर पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कुल्हेड़ी गांव के जंगल में हुई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेरठ रेफर किया गया है। यह हादसा चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी गांव में आज सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय साजिद पुत्र गुलशेर खेतों में मिट्टी लेने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और साजिद उसके नीचे दब गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल साजिद को तुरंत ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। उसे मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। फिलहाल साजिद की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घायल डिलीवरी बाॅय के लिए 108 एंबुलेंस बनी जीवनरक्षक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शहर में बढ़ती तेज रफ्तार दुर्घटनाओं के बीच देर रात अलमासपुर ए-टू-ज़ेड रोड पर एक और बड़ा हादसा सामने आया, जिसमें जोमैटो में कार्यरत डिलीवरी बॉय दीपक (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दीपक अपनी बाइक से ऑर्डर डिलीवर करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक सड़क पर दूर जा गिरा और बाइक के परखच्चे उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक मौके से दुर्घटना के तुरंत बाद फरार हो गया। स्थानीय लोग दीपक की हालत देखकर घबरा गए और तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल करके सहायता मांगी।
कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ईएमटी पंकज ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। युवक के सिर, हाथ और पैर में चोटें आने की सूचना है। ईएमटी पंकज ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायल को सुरक्षित रूप से जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसे आगे के उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।
घायल दीपक शामली जिले का निवासी बताया जा रहा है और पिछले कई महीनों से मुजफ्फरनगर में जोमैटो के लिए डिलीवरी का कार्य कर रहा था। घटना की सूचना पर उसके परिजनों को भी अवगत करा दिया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने मौके पर पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
लगातार हो रहे हादसे साबित कर रहे हैं कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन और तेज रफ्तार पर लगाम बेहद जरूरी हो गया है।
तेदूंए को पकडने के लिए लगाया दूसरा पिंजरा
चरथावल। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में तेंदुए की लगातार गतिविधियों के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने गांव में दूसरा पिंजरा लगाया है, जिसमें एक बकरी को बांधा गया है। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण परेशान हैं। चरथावल क्षेत्र के बिरालसी और रोनी हरजीपुर गांवों के किसान खेतों में गुलदार की दस्तक से दहशत में हैं। हाल ही में, किसान धीरज शर्मा के खेत में काम करने गईं महिलाओं को दो शावकों के साथ एक गुलदार दिखाई दिया। इसके बाद महिलाएं घर लौट गईं और किसानों ने खेतों में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों के हंगामे के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दूसरा पिंजरा लगाया। ग्रामीणों का दावा है कि एक पखवाड़े से अधिक समय से इलाके में तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही हैं, जिससे किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। पहले सुनील शास्त्री के खेत में एक पिंजरा लगाया गया था, लेकिन तेंदुआ उसमें नहीं फंसा था। ग्रामीणों ने खेतों में पैरा के निशान देखकर गुलदार होने की संभावना जताई थी। बिरालसी और रोनी हरजीपुर के ग्रामीणों को कई बार तेंदुआ दिखा है। एक किसान नेता ने बताया कि मादा तेंदुए ने शावकों को जन्म दिया है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है।
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक मोरना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोकरहेड़ी तथा ब्लॉक पुरकाजी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महरायपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेडा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला का दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने मेलों में आने वाले मरीजों की पंजीकरण व्यवस्था, ओपीडी सेवाएं, दवा वितरण, जांच सुविधाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मेलों में आने वाले प्रत्येक मरीज की समयबद्ध जांच, उपचार तथा दवा वितरण सुनिश्चित किया जाए। डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली तथा जांच उपकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की। निरीक्षण उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए कुछ स्थानों पर सुधार के निर्देश भी दिए, ताकि आगामी स्वास्थ्य मेलों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
दिनचर्या का नियमित होना आवश्यक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । स्वस्थ जीवन जीने के लिए दिनचर्या का नियमित होना आवश्यक है। जिन लोगों की दिनचर्या नियमित होती है वह कभी बीमार नहीं पड़ते। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैण्ड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि सबसे पहला सुख निरोगी काया है और इस शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिनचर्या नियमित होनी चाहिए। जो व्यक्ति शाम को जल्दी सोता है ,सुबह जल्दी उठना है और ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नियमित ईश्वर उपासना प्रार्थना व योगाभ्यास करता है वह कभी बीमार नहीं होता। प्रातः काल उठकर चाय न पीकर ऊषापान करें अर्थात अपनी क्षमता के अनुसार एक गिलास या दो गिलास गुनगुना पानी घुट घुट कर पिए तत्पश्चात दैनिक शौच आदि से निवृत्त होकर नीम की दातुन से या नमक हल्दी व सरसों के तेल से दांत साफ करें। प्रतिदिन सूर्य निकलने से पूर्व ताजे पानी से स्नान करें।गर्म पानी से स्नान करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। आंखों की रोशनी कम होती है। यदि शरीर में कोई विकार है तो ताजे पानी में कपड़ा भिगोकर स्पंज करें। भोजन शुद्ध, सुपाच्य और शाकाहारी लें तथा भूख लगने पर ही भोजन करें।दिन में केवल दो बार ही भोजन करें तथा रात्रि भोजन कभी न लें।चाय, ठंडा, गुटका,पान, तंबाकू, शराब आदि मादक पदार्थों का सेवन कदापि न करें। नियमित योगाभ्यास, ईश्वर स्तुति, उपासना, प्रार्थना अवश्य करें।इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, यशपाल बरवाला, डॉक्टर रामबीर बालियान, कविंद्र बालियान, देवेंद्र बालियान, क्षेत्रीय मंत्री वीर सिंह, अशोक मित्तल, गौरव कुमार, मुनेश मान, मंजु चैधरी आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।
वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
खतौली। फलावदा रोड के.के. पब्लिक स्कूल में आज 42वें वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बाँधा कि अभिभावकों सहित सभी अतिथि मंत्रमुग्ध रह गए। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, संगीत, नाटक, योग, फैशन शो और थीमेटिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कक्षा नर्सरी और यूकेजी तक के बच्चों द्वारा स्टेट फैशन शो त्योहारों पर आधारित डांस प्रस्तुतियाँ, राजस्थानी लोकनृत्य ,ऑपरेशन सिंदूर’ प्रस्तुति ,गुजराती नृत्य ,झांसी की रानी’ नृत्य-नाटिका,शिवाजी अंग्रेज़ी नाट्य प्रस्तुति,छोटे बच्चों की मासूम अदाओं और बड़े बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने सभागार में खूब तालियाँ बटोरीं इसी के साथ प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है।उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि विद्यालय के किसी छात्र का 12वीं में टॉप रैंक पर चयन होता है, तो विद्या यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने पर विद्यालय के द्वारा 50ः का डिस्काउंट मिलेगा स मुख्य अतिथि के रूम में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल मौजूद रहे ,उन्होंने कहा “पढ़ाई के साथ संस्कारों का होना आवश्यक है ताकि बच्चे हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।विद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि संस्थान बच्चों में नैतिकता, सामाजिक कर्तव्य और अनुशासन को विकसित करने पर विशेष ध्यान देता है।कार्यक्रम में मंच संचालन वर्णिका, आरुषी और इशिका ने संयुक्त रूप से किया। उप-प्रधानाचार्य आतिश कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी अभिभावकों, अतिथियों और छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।नगर के अभिभावकों ने प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन और विद्यालय प्रबंधन की इस भव्य आयोजन के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारते हैं। इसी कड़ी में आरोही, अराध्या, आस्था, तन्मय, आरव, उदय, वशराज, अनुराग, माही, आयुषी, दिव्या, परी, रिया, कुनाल, कन्या, मानसी, विदुषी, निकुज , निष्ठा, पार्थ, हर्षिता, खुशी, राधिका, शिबलिया, अवनी, भावना सहित कई छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। मंच संचालन आरुषि, इशिका, वर्णिका ने किया स कार्यक्रम में डीडी आर्य ,अंशु जैन, मनोज ,विपिन, अनुज ,अतुल, स्वीटी, भावना, अनामिका ,निधि, स्वाती ,उमा, पाखी, गीता , सोमेश, प्रदीप, जयवंश, अनंत, धीरेंद्र, सोनिका आदि का योगदान रहा।
चिकित्सा कैम्प का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला होम्योपैथिक फिजिशियन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित एकदिवसीय चिकित्सा कैंप श्री साईं मंदिर, रेलवे रोड पर सुबह 10 बजे से 1 तक लगाया गया जिसमें होम्योपैथिक पद्धति द्वारा मरीजों का इलाज किया गया और दवाइयां वितरित की गईं। कैंप में सभी प्रकार के रोगों की होम्योपैथिक दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं। – हर पेशेंट का हीमोग्लोबिन और शुगर की जांच भी की गई। – कैंप में डॉ. अजय कौशिक (अध्यक्ष), डॉ. विनय शर्मा, डॉ. जे बी गुप्ता, डॉ. प्रमोद कश्यप (कैंप सचिव), डॉ. गौरव पाठक (सचिव), डॉ. मनीष प्रताप, डॉ. सौरभ सिंह (कोषाध्यक्ष), डॉ. हिमांशु चैधरी, डॉ. मानिक अरोरा ने अपनी सेवाएं दीं। यह कैंप आम जनमानस में होम्योपैथी के प्रचार एवं प्रसार के लिए लगाया गया था और मरीजों के लिए निशुल्क था।
संचार निगम पेंशनर वैलफयर एसोसियेशन की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।संचार निगम पेंशनर वैलफयर एसोसियेशन ,मुजफ्फरनगर की आमसभा शिव चैक टेलीफोन एक्स्चेंज के सामने मन्दिर के हाॅल मे हुई। आमसभा मे बीएसएनएल पेंशनर की पेंशन संशोधन , कोर्ट केस, थर्ड पी आर सी, सीजीएचएस सुविधा ,फैमिली पेंशन,एम आर एस स्कीम आदि विषयो पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वप्रथम दिवंगत साथी शकील अहमद,रामकुमार सिंघल, अशोक वर्मा की आकस्मिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रक्खा गया। आमसभा मे आदित्य कुमार गर्ग को जिला सचिव एवं पुष्पेंद्र कुमार को सह सचिव पद पर चुना गया। उपस्थित नये सदस्यो का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि परिमण्डल सचिव रामबीर सिंह ने पेंशन रिवीजन तथा थर्ड पी आर सी की नवीनतम जानकरी दी। जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार डाबर ने भी सदस्यो को सम्बोधित किया ।आदित्य कुमार गर्ग एवं पुष्पेंद्र कुमार द्वारा भी कोर्ट केस ,वेतन रिवीजन के सम्बंध अपने विचार व्यक्त किये । सभा मे मुकेश शर्मा कोषाध्यक्ष , श्री आदित्य गर्ग ,रामानन्द शर्मा, रामबीर सिंह, नरेंद्र कुमार , अखिलेश कुमार अग्रवाल, एस के त्यागी, पुष्पेंद्र कुमार , सुभाष ठाकुर , प्रेम चन्द, विपिन, गजे सिंह आदि भारी संख्या मे सदस्य उपस्थित हुए। सभा के समापन पर रामबीर सिंह परिमण्डलीय सचिव उत्तर प्रदेश (पश्चिम) द्वारा सभी उपस्थित सम्मानित पेंशनर साथियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत मे जलपान की व्यवस्था भी की गई।
आपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत जनपद में चलाया गया जागरूकता अभियान
विद्यार्थियों/युवाओं, आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए मादक पदार्थों का सेवन न करने की दिलायी गयी शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।पुलिस महानिदेशक उत्तरप्रदेश के निर्देशन में तथा अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में ऑपरेशन सवेरा (नशा मुक्ति अभियान) को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है तथा युवाओं व आमजन के नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत जनपद में विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस दौरान जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल/थानाक्षेत्र में युवाओं व आमजन/विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, नशे के दुष्प्रभाव एवं ऑपरेशन सवेरा के उद्देश्यों के प्रति पोस्टर एवं पंपलेटों के माध्यम से जागरूक किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों/आमजन/युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
पी.आर.पब्लिक स्कूल में झूमते कदम बुलंद इरादे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।गांधी कॉलोनी स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में झूमते कदम बुलंद इरादे नामक कार्यक्रम का रंगारंग ढंग से आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने अपनी परिस्थितियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय के मैनेजर श्री अशोक सिंघल जी और प्रधानाचार्य मीना सिंघल जी ने माँ सरस्वती सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सर्व प्रथम राजस्थानी नृत्य के माध्यम से सभी अभिभावकों का स्वागत किया गया। जिसमें कक्षा – चतुर्थ की छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें नंदिनी, बीह, वैशाली, दीपिका, प्रेरणा आदि की प्रस्तुति सराहनीय रही। तत्पश्चात कक्षा प्रथम के छात्रों आरुष बाटला, आरव कुमार, अभिनंदन ,पार्थ ,यूवी, रुद्रांश आदि ने अंजनी के के लाल भजन पर अपनी प्रस्तुति देकर विद्यालय के वातावरण को भक्ति मय कर दिया। कक्षा द्वितीय की छात्राओं के श्बेटी हमारी अनमोलश् सॉन्ग पर सभी दर्शक गण भावुक हो गए। असी फौजी….देश भक्ति से सराबोर नृत्य ने दर्शकों के रौंगट ही खड़े कर दिए ,इस प्रस्तुति में उरविन,ओम शर्मा, अभिनव सैनी, दक्ष, अब्दुलने भाग लिया। हमें कभी भी किसी परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए,मैं तैयार हूं शीर्षक गीत पर प्रस्तुति देकर सबका मानसिक स्तर ऊँचा उठाने का प्रयास किया। इस प्रस्तुति में आयुष, अंकित, अक्षय, प्रिंस, ध्रुव आदि छात्रों ने भाग लिया।
अन्त में आज के वातावरण की सबसे बड़ी मजबूरी – ‘मोबाइल पर दो परिवार बनाकर एक नाटिका प्रस्तुत की गई।मुख्य वाचिका रिया के साथ -साथ आत्मविश्वास से भरपूर सभी विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी भूमिका को बख़ूबी निभाया व समाज को एक सार्थक संदेश दिया। विद्यालय की अध्यापिकाओ ज्योति नारंग, भावना अरोरा, तान्या अरोरा, ,पूजा, सुजाता, श्रुति व मानसी,इशांत और बिन्नी मैडम का योगदान सराहनीय रहा। स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सिंघल जी ने वहाँ उपस्थित सभी अभिभावकों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया व साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया।
बाइक चोरी का खुलासा
चरथावल। लगभग एक सप्ताह पूर्व हुई बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में एक बाल आपचारी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में कस्बा चैकी प्रभारी तेजवीर सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने गहन जांच के बाद इस चोरी का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार बाल आपचारी को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
छात्रों को आॅपरेशन सवेरा के तहत जागरूक किया
बुढ़ाना। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देश पर बुढ़ाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान चलाया। इसके तहत डीएवी इंटर कॉलेज में छात्रों के लिए एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक किया गया और शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल और बुढ़ाना थाना प्रभारी सुभाष बाबू अत्री मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की। क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि वे नशे की लत का शिकार न हों। उन्होंने जोर दिया कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए सभी नागरिकों का जागरूक रहना आवश्यक है। गजेंद्र पाल ने छात्रों से यह भी आग्रह किया कि यदि क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशे के कारोबार में शामिल हो, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इससे ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर नशे को जड़ से खत्म किया जा सकेगा। इस दौरान, सभी छात्रों को स्कूल ग्राउंड में नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। बुढ़ाना थाना प्रभारी सुभाष बाबू अत्री ने साइबर अपराधों पर भी छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने सलाह दी कि अपना ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) किसी के साथ साझा न करें और अपने नाम से ही डिजिटल अकाउंट बनाएं। फोन में एप्लिकेशन डाउनलोड करते समय सावधानी बरतें और एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि इनमें अधिक खतरा होता है। थाना प्रभारी अत्री ने छात्रों से अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि फोन चलाने के लिए पूरी उम्र पड़ी है, पहले पढ़ाई करके कुछ बनें। पुलिस की इस सकारात्मक पहल की छात्रों के परिजनों ने सराहना की।
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।अलख़नंदा ब्लड बैंक मुज़फ्फरनगर के द्वारा वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुज़फ्फरनगर के सहयोग से लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला मे रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन डी सी ओ संजय शिशोदिया जी, संयुक्त वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष् कृष्ण गोपाल मित्तल एवं राजवंश सभा महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट,सभासद ममता बलियान के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । सर्वप्रथ्म् मा कुलदेवी लक्ष्मी एवं महाराज अग्रसेन जी महाराज ओर अमर शहीद राजा रत्न चंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शलभ गुप्ता ने जानकारी दी कि इस प्रकार के शिविर समाज के लिए पुण्य कार्य करती है अलख़नंदा ब्लड बैंक के डॉक्टर अलोक कुमार जी ओर उनकी टीम इस पुनीत कार्य मे लगातार कार्येरत है आज लगभग 20 रक्त दान वीरो के द्वारा रक्त दान किया गया जो सराहनीय कार्य है आपका एक रक्तदान किसी को जिंदगी प्रदान कर सकता है मे समस्त रक्त दान वीरो को बधाई देता हू! कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि रक्त दान महादान जो देता है किसी ना किसी को जीवन दान इस पुनीत कार्य ले लिए राजवंश सभा को दिल कि गहराइयों से बधाई देता हू। मुख्य रूप से शिविर मे सहयोगकर्ता शलभ गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,अमित गुप्ता एडवोकेट,अश्वनी सिंघल,पंकज राजवंशी ,अश्वनी सिंहल,कृष्ण अग्रवाल,सत्य प्रकाश् गोयल,अलोक कुमार एडवोकेट,गौरव एरण,सुबोध एरण,राजकुमार गोयल,मनीष गुप्ता,सभासद ममता बलियांन,कार्तिक सिंघल,विनीत कुमार,अंकुर,दीपांशु भटनागर,सार्थक वशिष्ट आकाश गुप्ता,वासु गुप्ता,विपिन गुप्ता,सौरभ मित्तल,अभिलाष मित्तल आदि मौजूद रहे!
जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।जनपद मुजफ्फरनगर स्थित आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में आज 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनने को लेकर एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना एवं उन्हें निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिलाना रहा। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को अनिवार्य रूप से आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस कार्ड के माध्यम से बुजुर्गों को निशुल्क इलाज, जांच एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिलती है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) डॉ. आकाश त्यागी भी मौजूद रहे। उन्होंने आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनने की प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विस्तार से दी तथा अधिक से अधिक लोगों से समय रहते कार्ड बनवाने की अपील की। इसके साथ ही जिला शिकायत निवारण अधिकारी शोज़ब जैदी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी नागरिक को कार्ड बनने में या योजना के लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह सीधे जिला शिकायत निवारण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए गए। बुजुर्गों ने सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाते हुए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका आर्ये द्वारा डॉ. राजीव कुमार, डॉ. आकाश त्यागी, शोज़ब जैदी सहित सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।


