वैश्विक

Pakistan: हिंदू सफाईकर्मी अशोक कुमार पर तथाकथित ईशनिंदा का आरोप, घेरकर मारने गयी थी भीड़

Pakistan में  वीडियो वायरल हो रहा है वह एक हिंदू का बताया जा रहा है. खबरों की मानें तो पाकिस्तान में एक हिंदू सफाईकर्मी पर तथाकथित ईशनिंदा का आरोप लगाया गया और उसे घेरकर मारने की तैयारी थी. इस शख्‍स की पहचान अशोक कुमार के रूप में की गयी है जिसे पकड़ने के लिए एक अपार्टमेंट की इमारत के आसपास सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्टी होती वीडियो में नजर आ रही है. हिंदू सफाईकर्मी अशोक से नीचे उतरने के लिए भीड़ कह रही है लेकिन वो अपनी जान बचाने के लिए पुलिस का इंतजार करने लगा. हालांकि कुछ देर बाद पुलिस वहां पहुंची और भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग किया.

घटना पाकिस्तान के हैदराबाद की बतायी जा रह है. इस संबंध में मुबाशीर जैदी नाम के एक शख्‍स ने ट्वीट किया है. उसने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि हैदराबाद पुलिस ने हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने का काम किया है, जो एक हिंदू सफाई कर्मचारी पर ईशनिंदा का आरोप लगा रही थी और उसे भीड़ को सौंपने की मांग कर रही थी. आगे ट्वीट में लिखा गया कि पुलिस का दावा है कि स्थानीय निवासी के साथ व्यक्तिगत झड़प के कारण सफाई कर्मचारी को निशाना बनाया गया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − three =