Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भाकियू अराजनैतिक ने दिया धरना

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)। तहसील सदर में भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसानों ने धरना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि प्रशासन अधिग्रहित भूमि के एवज में मुआवजा देने के बजाए उन्हे टरकाया जा रहा है। भाकियू अराजनैतिक नेता नीरज पहलवान ने आरोप लगाया कि जब एसडीएम सदर से जट नगला के प्रधान को मुआवजे दिये जाने की मांग की तो कोई रेसपोन्स नहीं मिला।

मुआवजा देने के बजाए मुकदमों पर आमादा सरकार

धरने पर मौजूद भाकियू अराजनैतिक से जुड़े नेताओं ने बुधवार को जिला प्रशासन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जट नगला के प्रधान का भूमि अधिग्रहण के एवज में मुआवजा रुका है। जिसके चलते उन्होंने जमीन पर काम रुकवाया हुआ है। नीरज पहलवान ने बताया कि इस मामले में जब काफी किसान भाकियू अराजनैतिक के नेताओं के साथ प्रशासन से मिले

उनसे इस संबंध में बात की। कहा कि किसानों पर मुकदमे न करो उनका मुआवजा दिला दो। किसान नेता नीरज पहलवान का आरोप है कि उस पर कोई गौर नहीं किया। इस दौरान सीओ सिटी कुलदीप सिंह, इंस्पैक्टर कोतवाली आनन्द देव मिश्रा आदि मय फोर्स के मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 4 =