Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सीएम योगी ने नवनिर्मित बैरिक एवं विवेचना कक्ष का वर्चुअल लोकार्पण किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद के ०६ थानो पर नवनिर्मित बैरिक एवं विवेचना कक्ष का वर्चुअल लोकार्पण किया गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना, फुगाना, शाहपुर, रामराज, रतनपुरी व भोपा पर नवनिर्मित बैरिक व विवेचना कक्ष का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं पुलिस विभाग के लिए किये गये सराहनीय कार्यों के विषय में संबोधित किया गया

थाना बुढाना पर डिजिटल स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों व पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना गया। इस दौरान थाना बुढाना पर माननीय विधायक खतौली श्री विक्रम सैनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी बुढाना अरूण कुमार, क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय कुमार गौतम, क्षेत्राधिकारी फुगाना शरदचन्द शर्मा सहित अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधीकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

जनपद में थाना बुढाना पर १२१.६३ लाख रूपये, थाना फुगाना पर ७९.६४ लाख रूपये, थाना शाहपुर पर ७९.६४ लाख रूपये, थाना रामराज पर ८३.०१ लाख रूपये, थाना रतनपुरी पर ८३.०१ लाख रूपये व थाना भोपा पर १२७.७६ लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित बैरिक व विवेचना कक्ष का निर्माण कार्य कराया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 20 =